हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म
हरियाणा के जींद में एक मुस्लिम युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया। युवक ने खुद को हिंदू युवती बताया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। उसने युवती के साथ धोखाधड़ी भी की। उससे जेवरात ले लिए। साथ ही वह शादी शुदा था।
जींद, जागरण संवाददाता। जींद के शहर थाना क्षेत्र की कालोनी की एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने व जेवरात, नकदी हड़पने पर पुलिस ने एक मुस्लिम युवक के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी व अमानत में खयानात का मामला दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने मुस्लिम होने की पहचान छुपाने के लिए अपनी पहचान मोनू दहिया के तौर पर बताई थी।
मूलत: झज्जर जिला की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक रोड पर मकान किराये पर लेकर रह रही है। वर्ष 2019 में फोन पर उसकी बातचीत मोनू दहिया नाम के युवक से शुरू हो गई। जिसने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ रहने लगा। वर्ष 2019 से आरोपित अबतक लगातार उसका दुष्कर्म करता करता आ रहा है।
आरोपित ने उस से रुपये व जेवरातों को भी ले लिया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपित ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित पहले से शादीशुदा था। जिसको उसने छुपा कर रखा। बाद में उसको पता चला कि आरोपित का असली नाम असलम है। उसको प्रेम जाल में फंसाने के लिए आरोपित ने अपनी पहचान मोनू दहिया दी। जब आरोपित उससे बात करता तो उसे मोनू दहिया के रूप में ही पहचान बताता था। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर असलम उर्फ मोनू दहिया के खिलाफ यौन शोषण करने, धोखाधड़ी, अमानत में यानत सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।