कुरुक्षेत्र: शाहबाद में युवक की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका, अनाथ हुईं तीन बेटियां
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे में एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारों ने युवक की हत्या करके उसका शव सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही शाहाबाद थाना पुलिस मोके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र के कस्बे शाहबाद के गांव तनगौर में युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जबकि दूसरे पक्ष की सफाई है कि युवक खेत में काम करते समय मशीन से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबह गया था काम करने
स्वजनों ने बताया कि रामदिया मंगलवार सुबह कुछ लोगों के साथ खेतों में मशीन पर काम करने गया था। शाम को युवकों ने उसको गांव के पास सड़क पर फेंक दिया। वे उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत काफी समय पहले होने की बात कही। स्वजनों ने तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। शाहाबाद थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। अब फोरेंसिक जांच टीम बुलाई गई है।
तीन बेटियों का पिता था रामदिया
रामदिया तीन बेटियों का पिता है। खेतों में मशीन पर काम कर अपने परिवार कह गुजर बसर चलाता था। एक बेटी को रिश्तेदारों ने गोद लिया था। दो बेटी उसके पास ही रहती थी।