Move to Jagran APP

रिश्‍तों की टूट रही डोर, इस शहर में चरित्र संदेह में हो रहीं हत्‍याएं, पत्‍नियां ही कातिल

पानीपत में पति-पत्नी के रिश्तों की डोर टूट रही है। एक के बाद एक चरित्र संदेह में हत्‍याएं हो रही हैं। कभी पति की जान जा रही तो कभी पत्‍नी की। पिछले कुछ दिनों में पानीपत में चरित्र संदेह में तीन महिलाओं और दो पुरुषों की गई जान।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:54 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:54 AM (IST)
रिश्‍तों की टूट रही डोर, इस शहर में चरित्र संदेह में हो रहीं हत्‍याएं, पत्‍नियां ही कातिल
पानीपत मेें रिश्‍ते में संदेह होने की वजह से हत्‍या हो रही हैं।

पानीपत, जेएनएन। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की डोर से बंधा है। ये बंधन सात जन्मो का माना जाता है। अवैध संबंधों की वजह से डोर टूट रही है। इसका अंजाम भी भयानक होता है। चरित्र संदेह में पति ने पत्नी और पत्नी ने प्रेमी संग संग मिलकर मार डाला। जिले में ऐसे ही तीन महिलाओं और दो पुरुषों की जान जा चुकी है। इन वारदातों से अभिभावक भी अचंभित हैं। वे विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। वे किस पर यकीन करें और किस पर नहीं।

loksabha election banner

प्रेमी संग मिलकर पति को गला घोंटकर मार डाला

विकास नगर का हरबीर मोबाइल टावर पर काम करता था। उसी के पास दोस्त दीपक भी काम करता था। दीपक का घर पर आना जाना था। वहीं पर दीपक के हरबीर की पत्नी गीता के संबंध बन गए। हरबीर को भनक लगी तो दोनों को विरोध किया। पत्नी के साथ मारपीट की। दीपक और गीता ने गला घोंटकर हरबीर की हत्या की और शव को घर में ही दफना दिया। घर का आंगन खोदा तो हरबीर की खोपड़ी मिली और हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई। अब गीता सलाखों के पीछे है।

चरित्र संदेह में पति सहित तीन की हत्या

समालखा में किराये पर रहने वाले नूरहसन को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। साली और सास भी पत्नी का साथ देती थी। इससे खफा होकर नूरहसन ने घर पर पत्नी व साली को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां खिलाई और फिर कुल्हाड़ी से वार कर दोनों को मौत की नींद सुला दिया। पत्नी के शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया और साली के शव को सीवर में फेंक दिया। बाद में सास की भी गला घोंटकर हत्या कर दी।

पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति को मार डाला

जावा कालोनी के अनिल को शक था कि पत्नी संगीता के उसके भतीजे सचिन के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर घर में झगड़ा भी होता था। कई बार संगीता की पिटाई भी की गई। लेकिन वे नहीं माना। संगीता ने सचिन के साथ मिलकर पति को ठिकाने लगाने की साजिश रची। दोनों ने अनिल की गला घोंटकर हत्या कर दी। अब दोनों पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.