Move to Jagran APP

नगर निगम हाउस की बैठक 30 को, 72 कालोनियां होंगी वैध

नगर निगम हाउस की बैठक 30 मई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक भी ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स के बेसमेंट में होगी। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में पानीपत की 72 कालोनियों को वैध करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 09:11 PM (IST)
नगर निगम हाउस की बैठक 30 को, 72 कालोनियां होंगी वैध
नगर निगम हाउस की बैठक 30 को, 72 कालोनियां होंगी वैध

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम हाउस की बैठक 30 मई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक भी ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स के बेसमेंट में होगी। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में पानीपत की 72 कालोनियों को वैध करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। शहर की अवैध कालोनियों की डिटेल चंडीगढ़ मुख्यालय से नगर निगम को भेज दी गई है। निगम में प्रस्ताव पास होने के बाद नगर निगम टीम बनाकर संबंधित कालोनियों का सर्वे करेगी। इसके बाद इन कालोनियों को वैध कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

हाउस की बैठक एक माह बाद हो रही है। पिछली हाउस की बैठक 12 अप्रैल को हुई थी, जिसमें रबड़ी फालूदा को लेकर खूब बवाल मचा था। अब फिर वहीं पर बैठक की जा रही है। बैठक से ठीक पहले ही सफाई टेंडर का वर्कआर्डर जारी कर शहर में कुछ वार्डों में काम शुरू हो गया है जिससे इस बार हंगामा होने की उम्मीद कम ही है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती को लेकर कुछ पार्षद नाराज चल रहे है। इसी को लेकर विरोध हो सकता है। यह कालोनियां होंगी वैध

बलजीत नगर, आर्या नगर, अशोक विहार, फौजी कालोनी, धूप सिंह नगर, गुप्ता नगर, धमतान कालोनी, धर्म सिंह नगर, फौजी नगर, एकता कालोनी, टीडीआई, गोपाल कालोनी, देशराज कालोनी, गुर्जर कालोनी, इंदिरा विहार, हरि नगर, जगदीश कालोनी, गुरमीत नगर, जगदीश नगर-2, जीतराम कालोनी, ज्योति नगर, माता फूलान दे कालोनी, कश्यप कालोनी, मनमोहन नगर आदि कालोनियां वैध होनी प्रस्तावित हैं। पेयजल को लेकर बनेगी रणनीति

पेयजल की समस्या को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। पहले हुई बैठक में पेयजल को लेकर पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन से रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसमें अब 30 मई को होने वाली बैठक में रिपोर्ट पेश करेंगे। शहर में पेयजल किल्लत को देखते हुए नए ट्यूबवेल लगाने के लिए प्रोजेक्ट पास होगा। 72 कालोनियों को वैध करने का प्रस्ताव करेंगे पास : मेयर

नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने जागरण से बातचीत में बताया कि शहर में 72 अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा। इसके लिए 30 मई को हाउस की बैठक रखी गई है। इस बैठक में यह प्रस्ताव पास किया जाएगा। शहर के विकास कार्यों के लिए भी अहम फैसले लिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.