मां ने अपने प्रेमी से कराया सगी बेटी का दुष्कर्म, नाबालिग का गंभीर आरोप; बोली- पेय पदार्थ में मिलाई थी नींद की गोली
कथित प्रेमी घर आया, उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद उसकी मां ने उसे पेय पदार्थ दिया। उसके बाद उसे बेहोशी जैसा लगा।
-1793124649305_m.webp)
मां के प्रेमी ने किया सगी बेटी से दुष्कर्म। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, पानीपत। शहर के एक थाना एरिया में किशोरी ने अपनी मां और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का आरोप है कि उसकी मां ने उसे पेय पदार्थ में नींद की गोलियां खिलाईं। जब वो बेहोश हो गई तो उसकी मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
12वीं की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे, जिसको लेकर घर में झगड़ा होता था। उसकी मां उसे जन्मदिन के बहाने कुरुक्षेत्र ले गई। वहां एक कमरा लिया गया, जहां दोनों ने शराब पी और उसके साथ गलत हरकत की। दूसरी घटना घर की बताई गई है।
नींद खुलने पर चला पता
आरोप है कि कथित प्रेमी घर आया, उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद उसकी मां ने उसे पेय पदार्थ दिया। उसके बाद उसे बेहोशी जैसा लगा। सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसे पता चला कि उसके साथ रात को गलत काम हुआ है।
उसकी मां ने उसे चुप रहने को कहा और जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा ने शिकायत में बताया कि भय के कारण उसने पहले कुरुक्षेत्र थाने में भी शिकायत दी थी। अब उसने पानीपत के थाने में शिकायत दी है।
