अंबाला में दो दिन में 50 से ज्यादा कोरोना संक्रमित, आज 32 लोग Covid-19 पॉजिटिव
अंबाला में कोरोना संक्रमण का मामला लगातार बढ़ रहा है। नौ जुलाई को भी 32 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला में कोरोना ग्राफ लगतार बढ़ रहा है। दो दिन में 50 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। आठ जुलाई को 14 और नौ जुलाई को 32 कोरेाना संक्रमित मिले हैं। यह अंबाला में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले एक दिन में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले था। अब अंबाला में कुल संक्रमित केसों की संख्या 424 हैं। इसमें से 332 स्वस्थ हो चुके हैं।
प्रॉपर्टी डीलर की मां, पत्नी, हेल्थ वर्कर भी संक्रमित
आठ जुलाई को हेल्थ वर्कर समेत 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 11 मरीज संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। इसमें सेक्टर-8 के प्रापर्टी डीलर की मां और पत्नी भी संक्रमित मिली है। वहीं एक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री आंध्र प्रदेश की हैं, जो संक्रमित मिला है।
आनलॉक-2 में दूसरे राज्य से लोगों का आने-जाने का सिलसिला जारी है। हालांकि अब दूसरे राज्य से लोग कम आ रहे हैं। अब संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले मरीज पॉजिटिव मिले रहे हैं। बुधवार को कोरोना के 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 11 मरीज संक्रमित के संपर्क में आने से हुए हैं। इसमें सेक्टर-8 के प्रॉपर्टी डीलर की मां और पत्नी भी संक्रमित मिली है। वहीं शहर के लक्ष्मी नगर का 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री आंध्र प्रदेश की है। छावनी के बोह में 55 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला हैं, जो हेल्थ वर्कर हैं। शहर के मिलाप नगर से 60 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक और सेक्टर-8 से 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले हैं, जो एक ही संक्रमित के संपर्क में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले के नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन कर दिया है। जबकि निगम ने सैनिटाइज करने काम शुरू कर दिया है। जिले के 104 कंटेनमेंट जोन में 20 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। वहीं फ्लू के लक्षण मिलने पर 23 लोगों के नमूने लिए। वहीं कैंट और सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरने वाले 25 मुसाफिरों के नमूने लिए गए।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री
शहर के सेक्टर-9 की 27 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिली हैं, जो संक्रमित के संपर्क में रही है
मिलाप नगर से 60 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक और सेक्टर-आठ से 43 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले हैं, जो एक ही संक्रमित के संपर्क में आने से हुए हैं।
सेक्टर-9 के 13 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला हैं, जो संक्रमित के संपर्क में रहा है
शहर के लक्ष्मी नगर का 23 वर्षीय युवक संक्रमित मिला हैं। इसकी ट्रैवल हिस्ट्री आंध्र प्रदेश की है
शहर के न्यू मॉडल कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला हैं, जो संक्रमित के संपर्क में रहा है
छावनी के बोह का रहने वाला 55 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला हैं, जो हेल्थ वर्कर हैं
नारायणगढ़ में 37 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवती और 46 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं, जो एक ही संक्रमित के संपर्क में रहे हैं
शहर के गांव लखनौरा 35 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिला हैं, जो संक्रमित के संपर्क में रहे हैं
टिफिन कारोबारी के संपर्क में आने वाले 5 संक्रमित मिले
नारायणगढ़ शहर के वार्ड न-10 का टिफिन का काम करने वाला 49 वर्षीय युवक के पॉजिटिव के संपर्क में आए रिश्तेदार, पडोसी, मंडी का मुनीम सहित 5 लोग संक्रमित मिलने पर संख्या 11 पहुंच गई। सिविल अस्पताल के एसएमओ संजीव कुमार ने बताया कि 49 वर्षीय व्यक्ति जो रोटी टिफिन का काम करता था। इसके संपर्क में आने से इसकी रिश्तेदार बहन, दो बुआ एक 37 वर्षी, दूसरी 27 वर्षीय और 35 वर्षीय पडोसी युवक और उसका सात साल का बच्चा संक्रमित मिला है। वहीं पंजलासा रोड पर न्यू माडल कालोनी का रहने वाला 46 वर्षीय युवक, जो टिफिन वाले के घर आता था। यह सब्जी मंडी में किसी आढ़ती के पास मुनीम का कार्य करता था। ये सभी पांच लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों के नमूने लेने काम शुरू कर दिया है।
बुधवार को कोरोना 14 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों के नमूने लेने का काम शुरू कर दिया है। वहीं कंटेनमेंट जोन में लोगों की स्क्रीनिंग कार्य भी तेज किया जा रहा है।
डा. कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला शहर