यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खानपान में आए बदलाव से युवा पीढ़ी भी जोड़ों के दर्द से परेशान
सनौली रोड स्थित हैदराबादी जनरल हॉस्पिटल में रविवार को मासिक ऑर्थोपेडिक ओपीडी का शुभारंभ हुआ। बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पानीपत : सनौली रोड स्थित हैदराबादी जनरल हॉस्पिटल में रविवार को मासिक ऑर्थोपेडिक ओपीडी का शुभारंभ हुआ। बीएलके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. भूषण नरिआनी ने घुटनों और कूल्हे में दर्द, गठिया बाय रोगियों की जांच की। मरीजों को परामर्श के साथ डाइट चार्ट का पालन और व्यायाम करने की सीख दी गई।
डॉ. नरिआनी ने बताया कि हरियाणा में सबसे अधिक मरीज गठिया, जोड़ों में दर्द, कठोरपन और सूजन से पीड़ित हैं। बीमारियों से बचाने और मरीजों को जागरूक करने के लिए मासिक ओपीडी शुरू की गई है। पहले जोड़ों के दर्द 50 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद शुरू होता था। लाइफ स्टाइल और खानपान में आए बदलाव के कारण युवा पीढ़ी भी जोड़ों के दर्द से परेशान है। मासिक ओपीडी में सौ से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
हैदराबादी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं ट्रामा स्पेशलिस्ट डॉ. रितेश ¨सह ने कहा कि बीएलके से टाइअप का मुख्य उद्देश्य मरीजों सुलभ और सस्ता इलाज मुहैया कराना है। इस मौके पर सहयोगी के रूप में पायल और ममता आदि मौजूद रहे।
