Move to Jagran APP

दगाबाज मानसून, कहीं सूखे जैसे हालात तो कहीं कम बरसात Panipat News

प्रदेश में इस बार सामान्य से करीब 32 फीसद कम बरसात हुई। सिरसा को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बरसात दर्ज की गई। पंचकूला रोहतक और फतेहाबाद में बने सूखे जैसे हालात हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 07:38 PM (IST)
दगाबाज मानसून, कहीं सूखे जैसे हालात तो कहीं कम बरसात Panipat News
दगाबाज मानसून, कहीं सूखे जैसे हालात तो कहीं कम बरसात Panipat News

पानीपत/करनाल, [प्रदीप शर्मा]। प्रदेश में इस बार मानूसन दगा दे रहा है। कभी बारिश तो कभी गर्मी के हालात से मानसून से लोगों की उम्मीद खत्म होती जा रही है। हालांकि एक बार फिर से मानसून सक्रिय हुआ है। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अच्छी बरसात होगी। लेकिन अब तक प्रदेशभर में सामान्य से 32 फीसद कम बरसात हुई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे में भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात हो सकती है। लेकिन अब तक बरसात का जो गैप है वह कवर होना मुश्किल है। अब तक मानसून रिपोर्ट के आंकलन के मुताबिक प्रदेश को मूसलाधार बरसात से वंचित रहना पड़ा है। सावन बीत गया, लेकिन झड़ी नहीं लग पाई है। बरसात से अधिकतम तापमान लुढ़कर 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 93 फीसदी दर्ज की गई, शाम को नमी बढ़कर 100 फीसद हो गई। हवा 3.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। 

 पंचकूला, रोहतक और फतेहाबाद में बने सूखे जैसे हालात
मौसम विभाग के मुताबिक पंचकूला, रोहतक और फतेहाबाद से मॉनसून ने दूरी बनाए रखी है। पंचकूला में सामान्य से -69 फीसदी कम बरसात हुई है। ठीक इसी प्रकार रोहतक में -62 फीसदी और फतेहाबादी में -59 फीसदी कम बरसात दर्ज की गई है। इसके बाद पानीपत प्रदेश का चौथा ऐसा जिला हैं जहां पर -52 फीसद कम बरसात हुई है। 

  • किस जिले में कितनी बरसात की गई दर्ज
  • जिला कितनी होनी चाहिए कितनी हुई
  • अंबाला 583.8 412.4
  • भिवानी 230.4 163.7
  • फरीदाबाद 369.2 249.8
  • फतेहाबाद           191.1 78.0
  • गुरुग्राम 344.0 236.3
  • हिसार 213.3 140.1
  • झज्जर 255.1 141.1
  • जींद          268.8 171.7
  • कैथल 240.3 124.0
  • करनाल 363.6 334.9
  • कुरुक्षेत्र 354.6 297.3
  • महेंद्रगढ़ 293.5 169.5
  • मेवात 327.7 250.1
  • पलवल 281.8 188.0
  • पंचकूला 643.8 201.0
  • पानीपत 319.3 154.8
  • रेवाड़ी 302.5 267.4
  • रोहतक 344.7 129.7
  • सोनीपत 361.3 204.0
  • यमुनानगर 564.8 484.9 

सिरसा पर मेहरबान मानसून, सामान्य से 12 फीसद अधिक बरसात
महज सिरसा जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है। सिरसा में अब तक औसत 151.8 एमएम होनी चाहिए थी, लेकिन उम्मीद से कहीं अधिक 170.6 मिली मीटर से अधिक बरसात हो चुकी है। यहां अब तक सामान्य से 12 फीसद बरसात अधिक दर्ज की गई है।

आगे कैसे रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.