खेल के मैदान पर पसीना बहाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मोहा मन
सेंट मैरी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डीसी सुमेधा कटारिया और विशिष्ट अतिथि रेवेरियन फादर अरुण जॉन और मैनेजर अरुल अनुरूप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिसिपल सिस्टर नव्या ने की।
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेंट मैरी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डीसी सुमेधा कटारिया और विशिष्ट अतिथि रेवेरियन फादर अरुण जॉन और मैनेजर अरुल अनुरूप रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिसिपल सिस्टर नव्या ने की।
डीसी सुमेधा कटारिया ने विद्यार्थियों की खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज सफलता का क्षेत्र बढ़ गया है। विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे आ सकते हैं।
फादर अरुण जॉन ने कहा कि अच्छे स्कूल या शिक्षण संस्थान वर्तमान समय की जरूरत हैं। मैनेजर फादर अरूल अनुरूप ने कहा कि आज युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाने की जरूरत है। प्रिसिपल सिस्टर नव्या ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को उपर उठाया जा रहा है। मुख्य अतिथि ने सीबीएसई परीक्षा में 2019 में स्कूल के टॉपरों को पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में सबका मन मोह लिया।
ये रहे खेल परिणाम
पहली कक्षा के लड़कों की 50 मीटर दौड़ में तन्मय गुप्ता प्रथम, ध्रूव द्वितीय और ओनिश प्रियदर्शी तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कियों में वेदिका प्रथम, रितिका द्वितीय और कीरत कौर तृतीय स्थान पर रहे। होपिग रेस के लड़कों में ओनिश प्रियदर्शी प्रथम, दर्श द्वितीय और विराट यादव तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में गौरा प्रथम, स्नेहा द्वितीय और अंचिका गर्ग तृतीय स्थान पर रहे। तीसरी कक्षा के लड़कों की 100 मीटर दौड़ में निमित खर्ब प्रथम, भागीरथ द्वितीय और देव तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कियां में कशिश प्रथम, ²ष्टि जागलान द्वितीय और रियांशी तृतीय स्थान पर रहे। नौवीं और 10वीं कक्षा के लड़कों की 400 मीटर दौड़ में विलसन प्रथम, आय्रन नागपाल द्वितीय और अनुराग तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में प्रिया प्रथम, वंशिका द्वितीय और पिकी तृतीय स्थान पर रही। रिले रेस लड़कों में भगत सिंह हाउस, एपीजे अब्दुल कलाम हाउस द्वितीय और कल्पना चावला हाउस तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में एपीजे अब्दुल कलाम हाउस प्रथम, मदर टेरेसा हाउस द्वितीय और कल्पना चावला तृतीय स्थान पर रहा।