Move to Jagran APP

Mission Admission: उच्च्तर शिक्षा विभाग ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट, शनिवार और रविवार खुले रहेंगे कालेज

हरियाणा के कालेजों में दूसरी लिस्ट के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो उनके लिए 26 अगस्त को ओपन काउंसलिंग करवाई जाएगी। इस बार बीए में आल इंडिया मेरिट लिस्ट 92.2 पर पहुंची हुई है। कैथल भर में 15 राजकीय और निजी कालेज हैं।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2022 04:42 PM (IST)
Mission Admission: उच्च्तर शिक्षा विभाग ने जारी की दूसरी मेरिट लिस्ट, शनिवार और रविवार खुले रहेंगे कालेज
बीए की आल इंडिया की मेरिट 92.8 पर पहुंची, शनिवार को खुले रहेंगे कालेज।

कैथल, जागरण संवाददाता। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि कालेजों में आधे से ज्यादा सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जिन विद्यार्थियों का नंबर पहली लिस्ट में नहीं आया था, वे अब दूसरी लिस्ट में नाम आने पर दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थी 23 अगस्त तक आनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। शनिवार और रविवार को भी कालेज खुले रहेंगे।

loksabha election banner

सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे फीस जमा करवाई जा सकती है। बता दें कि दूसरी लिस्ट के बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो उनके लिए 26 अगस्त को ओपन काउंसलिंग करवाई जाएगी। इस बार बीए में आल इंडिया मेरिट लिस्ट 92.2 पर पहुंची हुई है। जिले भर में 15 राजकीय और निजी कालेज हैं। सबसे ज्यादा आवेदन बीए के लिए ही कालेजों में आए हुए थे। बता दें कि आरकेएसडी कालेज में विभिन्न काेर्सों में करीब 815 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।

इस तरह से रही पहली मेरिट लिस्ट

इंदिरा गांधी महिला कालेज में बीए में अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए 77.4 उच्चतम और 66.6 न्यूनतम। बीसीए के लिए 82.4 उच्चतम और 61.8 न्यूनतम। बीसी-बी के लिए 78.8 उच्चतम और 63 न्यूनतम।

इंदिरा गांधी महिला कालेज की सामान्य वर्ग में मेरिट लिस्ट

कोर्स आल इंडिया उच्चतम - न्यूनतम - हरियाणा में उच्चतम - न्यूनतम

बीए एडिड - 86.8 - 85.6 - 85.6 - 82.6

बीए सेल्फ - 67.6 - 67.6

बीकाम - 91.8 - 91.8

बीसीए - 71.8 - 71.6 - 71.6 - 61.6

आरकेएसडी कालेज में इस तरह रही मेरिट लिस्ट

बीए प्रथम के लिए

कैटेगरी उच्चतम न्यूनतम

आल इंडिया 92.8 - 84.6

हरियाणा जरनल 84.6 - 82.4

एससी 82 - 76.2

बीसी-ए 82.2 - 57

बीसी-बी 82.2 - 55.6

बीकाम प्रथम के लिए

कैटेगरी उच्चतम निम्नतम

आल इंडिंया 89.4 81.2

हरियाणा जरनल 78.4 54.4

बीसीए के लिए

कैटेगरी उच्चतम निम्नतम

आल इंडिया 90.8 80.6

हरियाणा जरनल 79.6 72.4

एस-सी 67 65.2

बीसी-ए 71.2 64.4

बीसी-बी 70.6 66.2

बीएससी नान मेडिकल

कैटेगरी उच्चतम निम्नतम

आल इंडिया 81.2 68.4

हरियाणा जरनल 67.2 62.8

बीएससी मेडिकल

आल इंडिया 73.4 64.2

बीबीए के लिए

आल इंडिया 85.4 71.8

हरियाणा जरनल 71.2 62

बीसी-ए 52.8

सांयकालीन सत्र

बीए के लिए

आल इंडिया       85.6 58.4

हरियाणा जरनल 57.8

राजकीय कालेज कैथल में इस तरह रही मेरिट लिस्ट

बीए प्रथम के लिए

केटगरी उच्चतम न्यूनतम

आल इंडिया 88.8 - 86.4

हरियाणा जरनल 86.4 - 82.4

एससी 79.8 - 64.2

बीसी-ए 79.6 - 77.6

राजकीय कालेज कैथल बीकाम में

आल इंडिया 81.6 उच्चतम और 59.6 न्यूनतम।

बीटीएम में आल इंडिया उच्चतम 74.6 और 68.2 न्यूनतम

हरियाणा में 65.2 उच्चतम और 56.6 न्यूनतम।

बीबीए आल इंडिया में 71.6 उच्चतम और 69.8 न्यूनतम

हरियाणा में 69.6 उच्चतम और 57.2 न्यूनतम।

अधिकारी के अनुसार

उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी डा. राजेश सैनी ने बताया कि विभाग की तरफ से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। दूसरी लिस्ट में चयनित विद्यार्थी 23 अगस्त तक आनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.