Move to Jagran APP

लापता महिला बरामद, बोली- दो युवकों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म

यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव से 14 जुलाई को लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके कोर्ट में बयान कराए गए। जहां उसने दो युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 07:38 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 07:38 PM (IST)
लापता महिला बरामद, बोली- दो युवकों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म
लापता महिला बरामद, बोली- दो युवकों ने अपहरण कर किया दुष्कर्म

बिलासपुर, जेएनएन। यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव से 14 जुलाई को लापता हुई महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके कोर्ट में बयान कराए गए। जहां उसने दो युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने केस में दुष्कर्म व अपहरण की धारा इजाद कर दी है। पुलिस के मुताबिक,  महिला घर से लापता हो गई। उसके पति ने  रणजीतपुर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया गया। पीडि़ता ने बयान दिए कि उसे विक्रांत व जसविंद्र नशीला पदार्थ देकर घर से उठाकर ले गए थे। जब उसे होश आया, तो वह चंडीगढ़ के किसी होटल में थे। जहां विक्रांत मौजूद था। उसने दुष्कर्म किया। जबरन उसे वहीं पर बंधक बनाकर रखा।

loksabha election banner

महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

बिलासपुर : कस्बा के गडरिया मोहल्ला से महिला संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई थी। उसके पास एक बेटी व बेटा हे। बड़ी लड़की कुछ दिन पहले नारायणगढ़ रिश्तेदारी में चली गई थी। वीरवार को वह काम पर चला गया था। शाम को उसकी पत्नी गायब मिली। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।

विवाहिता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

कैथल : एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक विवाहिता ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई की रात को गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुस आए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल ऊषा रानी ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित पप्पू राम, प्रकाशी, बिट्टू राम व चमकीला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.