यमुनानगर में दुष्कर्म, दवा लेने गई थी, दो युवक खींचकर खेत में ले गए, बनाया हवस का शिकार
यमुनानगर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दवा लेने गई महिला को गांव के दो युवक गन्ने के खेत में खींच ले गए। यहां पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता पति के साथ थाने जाने लगी तो उन्हें रास्ते में रोक लिया। परिवार को मारने की धमकी दी।
यमुनानगर, जेएनएन। जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। आरोपित पीड़िता व उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। अब महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, जगाधरी के गांव निवासी 25 वर्षीय महिला 29 मई की दोपहर को घर से बूड़िया दवाई लेने के लिए गई थी। जब वह थ्री व्हीलर लेने के लिए पैदल-पैदल बूड़िया रोड पर थी। तभी बाइक पर काला व काका नाम के युवक के आए। आरोपितों की उसी रोड पर हलवाई की दुकान है। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती खींचकर गन्ने के खेत में लेकर गए। यहां दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया, तो बच्चों व पति को जान से मार देंगे।
थाने जाते समय रोका, धमकी दी
इसके बाद आरोपित उसे गन्ने के खेत में छोड़कर भाग गए। किसी तरह से वह घर पहुंची और पति को इस बारे में बताया। आरोप है कि जब पति उसे साथ लेकर शिकायत देने के लिए पुलिस के पास जाने लगा, तो रास्ते में आरोपितों ने रोककर उन्हें धमकी दी।
पुलिस पर फैसले का दबाव बनाने का आरोप
महिला का आरोप है कि बूड़िया गेट चौकी में इस संबंध में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपित उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। अब महिला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया।
महिला ने ससुर पर कराया दुष्कर्म का केस
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, थाना छप्पर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 27 वर्षीय महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है। जिस संबंध में उसने पुलिस को शिकायत दी हुई है। इस समय वह किराये के मकान में रह रही है। आरोप है कि सोमवार की रात को रिश्ते में लगने वाला उसका ससुर मकान पर आया। उसके देर रात आने का विरोध किया, तो वह गाली गलौज करने लगा और धमकी दी कि पति व परिवार के सदस्यों के खिलाफ जो शिकायत दी है। उसे वापस ले। मना करने पर आरोपित ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया, तो जान से मार देगा। पुलिस ने केस दर्ज किया।
पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें