पांच साल की बच्ची से किशोर ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार Panipat News
पानीपत में एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपितों के परिजनों ने पीडि़त के परिजनों को समझौते के लिए धमकाया।
पानीपत, जेएनएन। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी में पांच साल की बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। आरोपित के परिजनों ने पीडि़त परिवार को धमकाया और समझौते का दबाव डाला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार अदालत में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
बिहार के जिला छपरा के एक गांव की महिला ने बताया कि वह पति के साथ पांच साल से एक कॉलोनी में किराये पर रहती है। उसका दो वर्ष का बेटा व पांच वर्ष की बेटी है। शुक्रवार को तीन बजे पति फैक्ट्री गए थे। वह कमरे में थी। बेटी छत पर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह उसे नहलाने लगी तो देखा कि उसके पैर खून से सने हैं। पूछने पर बेटी ने बताया कि पड़ोस में किराये पर रहने वाला किशोर कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। किशोर ने धमकाया कि मम्मी को बताया तो जान से मार देगा। रविवार शाम को उसने आठ मरला चौकी में शिकायत दी।
एएसआइ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य अस्पताल में पीडि़ता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया।