Move to Jagran APP

यमुनानगर में 14 साल की बच्ची का हुआ गर्भपात, 5 माह की थी गर्भवती, सच्चाई जन होश उड़ जाएंगे

यमुनानगर में दंपती ने 14 वर्षीय किशोरी से गलत काम करवाया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई तो इस राज का पर्दाफाश हुआ। वह पांच माह की गर्भवती थी। चिकित्सकों ने पैनल ने गर्भपात की अनुमति दे दी। रविवार को उसका गर्भपात कराया गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 03:12 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 03:12 PM (IST)
यमुनानगर में 14 साल की बच्ची का हुआ गर्भपात, 5 माह की थी गर्भवती, सच्चाई जन होश उड़ जाएंगे
यमुनानगर में किशोरी से गलत काम करवाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

यमुनानगर, जेएनएन। गांधीनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी के गर्भपात की चिकित्सकों ने पैनल ने अनुमति दे दी। रविवार को किशोरी का गर्भपात हुआ। इस दौरान चाइल्ड लाइन की टीम भी मौजूद रही। चाइल्ड लाइन की निदेशिका डा. अंजू वाजपेई ने बताया कि किशोरी की हालत ठीक है। वह पांच माह की गर्भवती थी। ऐसे में चिकित्सकों से जांच के बाद ही उसका अबॉर्शन कराने का निर्णय लिया गया था। 

loksabha election banner

वहीं इस केस में गांधीनगर थाना पुलिस ने एक और आरोपित शादीपुर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। किशोरी से गलत काम कराने के आरोप में दंपती सोनू व रिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों अभी रिमांड पर है। उनसे पूछताछ के बाद ही किशोरी से गलत कार्य करने वालों के बारे में पता लगा। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि इस केस में अब दो महिलाओं समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किशोरी से गलत काम कराने वाले दंपती सोनू व रिया रिमांड पर हैं। सोनू का रिमांड सोमवार को पूरा हो रहा है। 

यह था मामला

एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था कि वह प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी लोगों के घरों में काम करती है। घर पर केवल 14 वर्षीय बेटी अकेली रहती थी। उनकी बेटी को कृष्णानगर निवासी रीटा उर्फ रिया व उसका पति सोनू बहलाकर ले जाते थे। उससे गलत काम कराते थे। इसका पता तब लगा, जब बेटी गर्भवती हो गई। किशोरी पांच माह की गर्भवती थी। गर्भवती होने की बात किशोरी ने आरोपित महिला रिया को भी बताई थी। रिया ने कहा था कि वह घबराए नहीं। वह उसे दवाई दिला देगी। पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज किया था। 

दुष्कर्म करने के आरोपितों के नाम आए सामने 

पुलिस ने पहले दंपती सोनू व रिया को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ में पता लगा कि वे किशोरी को नवाब कालोनी में पूजा उर्फ शालू नाम की महिला के घर पर लेकर जाते थे। यहीं पर दंपती युवकों को बुलाता था। जो किशोरी के साथ गलत काम करते थे। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित दंपती किशोरी से गलत काम कराने के बदले दो से ढाई हजार रुपये लेते थे। इसमें से कुछ पैसे पूजा को दिए जाते थे। शेष पैसा दंपती खुद रखते थे।

इन लोगों को भी किया गया गिरफ्तार

किशोरी को केवल खाने का सामान दिलवाते थे। दंपती व पूजा के अलावा इस मामले में शिवनगर कालोनी निवासी 23 वर्षीय सुनील, ममीदी निवासी 21 वर्षीय नूर मोहम्मद व बिलासपुर के सैनी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमन को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य आरोपित प्रदीप अब गिरफ्तार किया गया।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः आपसे जुड़ी है खबर, कोरोना संक्रमण से फलों की मांग बढ़ी, आपूर्ति कम होने से भाव तेज

यह भी पढ़ेंः कोरोना का कहर... कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 30 अप्रैल तक के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.