कैथल में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के दो मामलों में आरोपित काबू, जांच हुई तेज
कैथल में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के दो मामलों में आरोपितों को काबू किया गया है। इसमें से एक मामले में पुलिस ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था।
कैथल, जेएनएन। कैथल में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के दो मामलों में आरोपितों को काबू किया गया है। इसमें से एक मामले में पुलिस ने नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और बाद में ब्लैकमेल करते हुए नकदी और सोना हड़पने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया है। हड़पी गई नकदी और सोना बरामद करने के लिए कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि नौ जुलाई को थाना सदर में पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पीडि़ता की शिकायत के अनुसार 2018 में ऋषिनगर निवासी संदीप के साथ जान पहचान हुई, जो उसे बहका-फुसला कर एक होटल में ले गया, जहां उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके दौरान आरोपित ने उसकी फोटो और वीडियो भी बना ली गई। घटना के बाद आरोपित उक्त फोटो और वीडियो दिखाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपित उसे ब्लैकमेल करते हुए कभी सोना जेवरात तो कभी नकदी हड़पते हुए लाखों रुपये ठग गया। पीडि़ता ने बताया कि इस बारे में किसी को बताने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी।
मां को बताई आपबीती, इसके बाद पुलिस को दी शिकायत
पीडि़ता ने एक दिन उसने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हो रहे शोषण को लेकर अपनी माता को सारे घटनाक्रम बारे अवगत करवा। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने केस दर्ज किया। एसपी ने बताया कि मामले की जांच चौकी क्योड़क प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रणदीप को जांच सौंपी। पुलिस ने आरोपित संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
कैथल : एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना प्रबंधक शहर महिला इंस्पेक्टर नन्ही देवी की टीम ने मलिक नगर निवासी आरोपित पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कैथल शहर की एक कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार 20 नवंबर 2019 को दिन के समय उसकी नाबालिग बेटी घर से अचानक गायब हो गई। इस दौरान आरोपित ने नाबालिग के साथ महिला अंजली के मकान में दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में शामिल महिला अंजली और प्रीति को पहले गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपित को गिरफ्तार किया है।