Move to Jagran APP

10 वर्षीय बच्चे को रिवाल्‍वर दिखा रस्‍सी से बांधा, मुंह पर टेप बांधी, पानीपत में सनसनी

पानीपत के समालखा के सीताराम कालोनी की घटना। निर्माणाधीन मकान में खेल रहा था बच्‍चा। तभी दो बदमाश आए। पिता को जान से मारने की धमकी। बाद में खुद ही छोड़कर भाग गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 01:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 01:57 PM (IST)
10 वर्षीय बच्चे को रिवाल्‍वर दिखा रस्‍सी से बांधा, मुंह पर टेप बांधी, पानीपत में सनसनी
10 वर्षीय बच्चे को रिवाल्‍वर दिखा रस्‍सी से बांधा, मुंह पर टेप बांधी, पानीपत में सनसनी

पानीपत, जेएनएन। दस वर्षीय बच्चे को दो अनजान लोगों ने चाकू की नोक पर घर में बंधक बना लिया। न केवल उसे कुर्सी पर जंजीर से बांधा, बल्कि मुंह पर टेप लगा हाथ रस्सी से बांध दिए। पापा को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला वीरवार दोपहर एक बजे के करीब का है। मामा ने समालखा चौकी पुलिस को शिकायत दे आरोपितों का पता लगा कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

केवल सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह गांव झुंडपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। हाल में कुरुक्षेत्र में रहता है। उसकी छोटी बहन निर्मला पति व बेटे के साथ सीताराम कॉलोनी में किराये के मकान रहती है। उनका अपना मकान निर्माणधीन है। 17 सितंबर को दोपहर के समय बहन और जीजा किराये के मकान पर थे। भांजा निर्माणधीन मकान में खेल रहा था। तभी वहां दो अनजान   व्यक्ति घुस आए और विशाल को पकड़ रस्सी से हाथ बांध मुंह पर टेप लगा कुर्सी पर बैठा कुत्ते वाली जंजीर से बांध दिया। शोर मचाने पर चाकू दिखा जान से मारने की धमकी दी।

छोड़कर निकल गए

आरोपित बच्‍चे के पापा को जान से मारने की बात बोल रहे थे। उससे उनका मोबाइल नंबर पूछा। आरोपितों ने बच्चे को करीब आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा। वो जैसे ही उसे छोड़ निकले तो विशाल किसी तरह से जंजीर को खोल माता पिता के पास पहुंचा और घटना से अवगत कराया।

हरियाणी और पंजाबी बोल रहे थे आरोपित

विशाल के मुताबिक उसे बंधक बनाने वाले में एक हरियाणवी तो दूसरा पंजाबी बोल रहा था। जो एक दूसरे को सुरजीत व दीपक नाम लेकर पुकार रहे थे। पंजाबी बोलने वाले ने कानों में बाली पहनी हुई थी और उसकी आंख व बाजू पर भी चोट का निशान था। उसके पास रिवाल्वर भी थी। जबकि दूसरे ने चाकू लिया हुआ था। उसने एक कान में बाली पहनी हुई थी। आरोपितों के पास बार बार फोन आ रहे थे।

पुरानी मामले से जोड़कर देख रहे

बेटे के साथ हुई घटना को पीडि़त परिवार गांव में तीन साल पहले हुए विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। केवल सिंह के मुताबिक उसके जीजा की गांव में ही तीन साल पहले एक सिक्ख परिवार के साथ कहासुनी हुई थी। जो उन्हें मारने की धमकी दे रहे थे। उसने बताया कि जीजा फुल कुमार को 17 सितंबर की रात ही सोते समय सांप ने डस लिया। उनका रोहतक पीजीआइ में उपचार चल रहा है। बहन और जीजा अनपढ़ है। इसलिए वो पुलिस में शिकायत नहीं दे सके।

केस दर्ज कर जांच की जा रही

समालखा चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि बच्चे के मामा को बयान पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उसमें जो सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.