Move to Jagran APP

शादी के कुछ माह बाद ही महिला ने ले लिया तलाक, फिर फेसबुक फ्रेंड ने एेसे फंसाया जाल में

शादी के छह माह बाद ही महिला ने पति से तलाक ले लिया। लेकिन इसके बाद वह एेसे जाल में फंसी कि उससे निकल पाना उसके लिए मुश्किल हो गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 04:57 PM (IST)
शादी के कुछ माह बाद ही महिला ने ले लिया तलाक, फिर फेसबुक फ्रेंड ने एेसे फंसाया जाल में
शादी के कुछ माह बाद ही महिला ने ले लिया तलाक, फिर फेसबुक फ्रेंड ने एेसे फंसाया जाल में

जेएनएन, पानीपत। एक महिला के एक साल पहले हिमाचल के युवक से शादी हुई, लेकिन महिला ने पति से छह माह बाद ही तलाक ले लिया। इसके बाद महिला की फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन युवक ने उसे अपने पास बुलाया और फिर वह बुरी तरह दलदल में धंस गई। युवक व उसके दोस्तों ने उससे जबरन दुष्कर्म किया और कई और लोगों से भी उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। महिला ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

loksabha election banner

महिला के मुताबिक उसकी शादी 15 जुलाई 2016 को हिमाचल प्रदेश के एक युवक के साथ हुई थी। पति मारपीट करता था, इसलिए जनवरी 2017 में उसने तलाक ले लिया। इसके बाद वह ब्यूटीपार्लर चलाने लगी। अक्टूबर 2017 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती पानीपत के गौरव शर्मा से हुई। बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातें होने लगी। गौरव उससे मिलने हमीरपुर भी आता था।

गौरव ने उसे बताया था कि उसका हैंडलूम इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट का काम है। वह उसे नौकरी दिला देगा। फरवरी 2018 को गौरव हमीरपुर पहुंचा और कहा कि उसका बर्थ डे है। इसके बाद वह गहने और कपड़े लेकर गौरव के साथ पानीपत आ गई। यहां पर गौरव और उसके दोस्त हनी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

गौरव ने मारपीट कर उसका सिम कार्ड, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और गहने छीन लिए। उसे अंसल सुशांत सिटी में मकान नंबर 1023 में बंद कर दिया। गौरव हमीरपुर से उसकी स्कूटी भी ले आया। उसके एक अन्य दोस्त ने भी उससे दुष्कर्म किया। गौरव उसे बार और क्लब में ले जाता और वहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

22 जुलाई को गौरव और हनी आए। हनी ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। गौरव उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेलना चाहता था। गत 17 अगस्त को वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से माता-पिता को सूचना दी। इसके बाद उसके माता-पिता पानीपत पहुंचे। बाद में उसने हमीरपुर पुलिस लाइन थाने में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने कहा कि आरोपित गौरव अभी भी उसका पीछा कर रहा है। उसे और उसके परिवार को खतरा है। हमीरपुर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर पानीपत रेफर कर दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.