Move to Jagran APP

ठंड और कोहरे का कहर, दृश्यता रही शून्य

जागरण संवाददाता, पानीपत : देर रात से जारी घने का कोहरे का घेरा रविवार को भी जारी रहा। दिन भर कोहरे क

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jan 2018 01:58 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2018 01:58 AM (IST)
ठंड और कोहरे का कहर, दृश्यता रही शून्य
ठंड और कोहरे का कहर, दृश्यता रही शून्य

जागरण संवाददाता, पानीपत : देर रात से जारी घने का कोहरे का घेरा रविवार को भी जारी रहा। दिन भर कोहरे की चादर में शहर लिपटा रहा। सड़कों पर यातायात व्यवस्था रेंगती नजर आई। हवा में नमी के कारण ऐसा लग रहा था कि मानो आसमान से पानी की फुहारें गिर रही हों। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से आने वाली पूर्वी हवाएं, बर्फीली हवाओं में तब्दील हो गई। इसके चलते शहर वासी दिन भर ठिठुरते रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों तक सुबह और रात को घना कोहरा रहेगा, जो लोगों की परेशानी बढ़ाएगा। अधिकतम आ‌र्द्रता 100 फीसद मापी गई। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवा ने ठंड का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरा अधिक पड़ने के कारण दिन में भी वाहन चालक को हेड लाइटें जलानी पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.