सौ किमी. साइकिल यात्रा से मतदान का संदेश
जागरण संवाददाता, पानीपत : जन सारथी फाउंडेशन और साइकिल क्लब के सदस्यों ने टोल प्लाजा पानीपत से करनाल
जागरण संवाददाता, पानीपत : जन सारथी फाउंडेशन और साइकिल क्लब के सदस्यों ने टोल प्लाजा पानीपत से करनाल हवेली (लगभग 100 किमी.) तक साइकिल यात्रा कर मतदान करने और पेड़ बचाओ का संदेश दिया। इसमें 50 से अधिक सदस्य शामिल रहे।
मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार और लोकतंत्र की मजबूती मतदान से है, साइकिल चलाओ पेड़ बचाओ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जत्था रविवार की सुबह टोल प्लाजा से करनाल हवेली के लिए रवाना हुआ। जगह-जगह लोगों को जागरूक किया। शहरीकरण, औद्योगिकीकरण के कारण पेड़ों की हो रही कटाई के प्रति जागरुक करते हुए, पौधारोपण की सीख दी गई। पेड़ों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे संगठनों को एकजुट करना भी यात्रा का उद्देश्य रहा।
यात्रा में बृजमोहन शर्मा, मोहित मदान, सुरेंद्र, रोहित, अभिषेक, राजू, संजय, विशाल, मुकेश, सोनू, रजत, सेवाराम, सनी, नरेश और पवन आदि मौजूद रहे।