नगर निगम कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
निगम कर्मचारियों को दूसरे विभागों की यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया।
जासं, पानीपत : नगर निगम के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। निगम कर्मचारियों को दूसरे विभागों की यूनियनों ने भी अपना समर्थन दिया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी और विभिन्न विभागों की यूनियनों के नेता शुक्रवार को नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में एकजुट हुए। वे यहां से जुलूस के रूप में जीटी रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार डॉ. कुलदीप मलिक के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के राज्य सचिव मांगेराम तिगड़ा ने कहा कि सरकार नगर निगम और नगर पालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। जिला प्रधान जसबीर चंडालिया और शाखा प्रधान सुभाष चंडालिया ने कहा कि कर्मचारियों में सरकार की अनदेखी के चलते गहरा रोष व्याप्त है। इस मौके पर सीटू से सुनील दत्त, सुरेंद्र मलिक, सर्व कर्मचारी संघ से तेजपाल और फायर ब्रिगेड एसोसिएशन के प्रधान रणबीर ¨सह मौजूद रहे।