विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडस्ट्रीयल व ग्रामीण एरिया में चला मेगा मरम्मत कार्य, छह घंटे तक बंद रही बिजली सप्लाई

By JagranEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 08:08 PM (IST)

बिजली निगम की ओर से परमिट एक-काम अनेक योजना के तहत काम किया जा रहा है। ऐसे में कई क्षेत्रों में छह घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

इंडस्ट्रीयल व ग्रामीण एरिया में चला मेगा मरम्मत कार्य, छह घंटे तक बंद रही बिजली सप्लाई
इंडस्ट्रीयल व ग्रामीण एरिया में चला मेगा मरम्मत कार्य, छह घंटे तक बंद रही बिजली सप्लाई

जागरण संवाददाता, पानीपत : बिजली निगम की ओर से परमिट एक-काम अनेक योजना के तहत काम करके निर्बाध बिजली सप्लाई देने का काम किया जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को भी सर्कल के अंतर्गत आने वाले कई सब स्टेशनों के दर्जनों फीडरों पर दो से छह घंटे तक बिजली सप्लाई को बंद रख मेगा मरम्मत अभियान चलाया गया। इस दौरान पावर ट्रांसफार्मर, वीसीबी, ट्री कटिग, जियो स्विच, लाइनों के जम्पर सहित करीब पंद्रह तरह के उपकरणों की मरम्मत की गई। एसई एसएस ढुल का कहना है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए परमिट एक-काम अनेक योजना के तहत कार्य किया गया। सर्दी के मौसम में कोहरा छाने से पहले ज्यादातर लाइनों की मरम्मत का काम किया जा रहा है, ताकि अघोषित कट न झेलने पड़ें। उन्होंने बताया कि हर सब डिविजन के अंतर्गत टीमें अभियान के तहत काम कर रही हैं। इन क्षेत्रों में बंद रही बिजली सप्लाई

- 33 केवी सब स्टेशन छदिया से चलने वाले 11 केवी फीडर खादर वन व टू एपी, बांगड़ वन व टू एपी, किवाना आरडीएस, चुलकाना आरडीएस व एएस इंटरप्राइजेज की बिजली सप्लाई सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रही।

- 11 केवी फीडर किवाना एपी, पट्टीकल्याणा एपी, लाइनपार व समालखा सिटी की बिजली सुबह दस से साढ़े दस बजे तक बंद रही।

- 33 केवी सब स्टेशन मतलौडा से चलने वाले 11 केवी फीडर मतलौडा एपी वन व टू, माजरा एपी वन व टू, नारा एएपी, भंडारी, न्यू माजरा, नवनीत, हाईजन व कृष्णा की सप्लाई सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रही।

- 33 केवी सब स्टेशन श्रीसीमेंट की सप्लाई सुबह दस से दोपहर बारह बजे तक बंद रही।

- 33 केवी सब स्टेशन मनाना से चलने वाले 11 केवी फीडर मनाना एपी व आरडीएस, शिवम की सप्लाई सुबह दस से साढ़े दस व शाम चार से साढ़े चार बजे तक बंद रही।

- 11 केवी फीडर मछरौली एपी व पसीना आरडीएस की सप्लाई सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रखी गई। इसी तरह 11 केवी फीडर शिव शक्ति इंडस्ट्री व छाजपुर डीएस की सप्लाई सुबह दस से शाम चार बजे तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रही।