Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर हर वार्ड में होगा यादगार पल

इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश आजादी की दीवाली मनाएगा। इसी पल को दैनिक जागरण यादगार पल बनाने जा रहा है। इस मुहिम में पानीपत शहरी सरकार बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 07:38 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर हर वार्ड में होगा यादगार पल
स्वतंत्रता दिवस पर हर वार्ड में होगा यादगार पल

जागरण संवाददाता, पानीपत : इस बार स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश आजादी की दीवाली मनाएगा। इसी पल को दैनिक जागरण यादगार पल बनाने जा रहा है। इस मुहिम में पानीपत शहरी सरकार बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इसमें नगर निगम मेयर अवनीत कौर ने नगर निगम कार्यालय में पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि सभी वार्डों में इस दिन को यादगार पल बनाया जाएगा जिससे शहर को आजादी के रंग में मिल जाएगा। इसके लिए पार्षदों ने भी दैनिक जागरण की इस मुहिम की सराहना की और पूरा साथ देने की बात कहीं।

loksabha election banner

पार्षदों ने फैसला लिया है कि अपने-अपने आसपास क्षेत्र के चौक व घरों में रंगबिरंगी लाइटों से घरों को सजाएंगे और ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही तिरंगा यात्री भी निकाली जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर वार्ड में अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस बार खास बात यह होगी कि शाम को मिट्टी के दीये भी जगमग किए जाएंगे। जिसे आजादी की दीवाली के रूप में मनाया जाएगा। अग्रसेन चौक को सजाएंगे

वार्ड 13 का पार्षद शिवकुमार शर्मा ने बताया कि दैनिक जागरण की आजादी की दीवाली मुहिम के साथ अग्रसेन चौक को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। चौक को मिट्टी के दीये व तिरंगे से सजाया जाएगा। इसके लिए पहले तिरंगा बाइक रैली भी निकाली जाएगी। वार्ड के चौक को सजाया जाएगा

वार्ड पांच के पार्षद अनिल बजाज ने बताया कि वार्ड के चौक को सजाया जाएगा। इसके लिए खास तरह की तैयारियां की जाएगी। खाना स्टूडियों के सामने चौक पर दीये भी जगमग किए जाएंगे। लोगों को मिठाई बांटी जाएंगी। वार्ड में करेंगे रंगारंग कार्यक्रम

वार्ड 21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि वार्ड में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ध्वजारोहण किया जाएगा और मुख्य जगहों पर मिट्टी के दीये लगाए जाएंगे। घरों में रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएगी। यादगार होगी आजादी की दीवाली

वार्ड दो के पार्षद पवन गोगलिया ने बताया कि आजादी की दीवाली यादगार तरीके से मनाई जाएगी। वार्ड में मुख्य जगहों को चिन्हित कर सजाया जाएगा। रात को घरों को रंगबिरंगी रोशनी से किया जाएगा जगमग

वार्ड 18 के पार्षद बलराम मकौल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में घरों को रंगबिरंगी लाइट से जगमग किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में गलियों को भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा। सेक्टर 13-17 में होगा कार्यक्रम : मेयर

मेयर अवनीत कौर ने कहा कि दैनिक जागरण की इस मुहिम के तहत सभी पार्षदों को संदेश दिया गया है। जिसमें सेक्टर 13-17 में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। घर को भी रंगबिरंगी लाइट से जगमग किया जाएगा और चौक को भी सजाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.