Move to Jagran APP

नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, मुंशी से ले गए करीब दो लाख, पीछा करने पर फायरिंग

यमुनानगर में स्टोन क्रशर में नकाबपोश बदमाशों ने मुंशी से लूटपाट की। बदमाश मुंशी से करीब 1.85 लाख रुपये लूट ले गए। पीछा करने पर बदमाशों ने फायर किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:24 PM (IST)
नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, मुंशी से ले गए करीब दो लाख, पीछा करने पर फायरिंग
नकाबपोश बदमाशों ने की लूट, मुंशी से ले गए करीब दो लाख, पीछा करने पर फायरिंग

पानीपत/यमुनानगर, जेएनएन। इब्राहिमपुर में यमुना स्टोन क्रशर पर तड़के करीब चार बजे तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। क्रशर के कार्यालय में मुंशी जोनी को तमंचे के बल पर धमकाया और एक लाख 85 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर ले गए। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई है। तीनों बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए थे। इनमें से दो के हाथ में पिस्टल व एक के पास रोड थी। जिस समय बदमाश भागने लगे, तो उनका पीछा गया। जिस पर उन्होंने फायर किया और भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए। एसपी कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। 

loksabha election banner

जिस स्टोन क्रशर पर वारदात हुई। वह भमनौली निवासी सन्नी गुर्जर का है। उसके साथ कई और लोग भी इसमें पार्टनर है। यहां पर जुड्डा जाटान निवासी जोनी मुंशी है। स्टोन क्रशर 24 घंटे चलता है। इसलिए ताहरपुर निवासी रामपाल को भी यहां पर मुंशी रखा हुआ है। रात को जोनी ड्यूटी पर था। जोनी ने बताया कि सुबह करीब चार बजे वह काउंटर पर बैठा हुआ था। तभी मुंंह लपेटे तीन बदमाश आए। उनमें से दो के हाथ में पिस्टल थी। अंदर घुसते ही उन्होंने धमकी दी कि यदि विरोध किया, तो गोली मार देंगे। जिस पर जोनी डर गया। तभी बदमाशों ने काउंटर के दराज में रखा एक लाख 85 हजार रुपये कैश व मोबाइल फोन उठा लिया। इसके बाद वह बाइक पर ताहरपुर की ओर दौड़ पड़े। जोनी भी उनके पीछे गया। आगे क्रशर पर काम कर रहे स्टाफ को इस बारे में बताया, तो वह भी कार लेकर बदमाशों के पीछे दौड़े। जैसे ही कार बदमाशों के पास पहुंची, तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायर किया। जिससे घबराकर कर्मचारियों ने कार रोक दी। इसके बाद बदमाश मानकपुर की ओर जाने वाली सड़क से भाग निकले। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि स्टोन क्रशर संचालक शुभम उर्फ सन्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

सीसीटीवी में यह वारदात कैद हुई है। इसमें तीनों बदमाश आते दिख रहे हैं। उन्होंने बाइक भी पीछे ही खड़ी की थी। तीनों मुंह लपेटे हुए हैं। वह अंदर घुसते हैं और कुर्सी पर बैठे जोनी को पिस्टल दिखाकर धमकाते हैं। इतने में एक अन्य कैश उठाता है और आराम से वहां से निकल जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.