किसान भवन में सुरेंद्र दहिया के साथ आने से कतराते दिखे महेंद्र कादियान
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के युवा नेता सुरेंद्र दहिया को किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है।
जागरण संवाददाता, पानीपत: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के युवा नेता सुरेंद्र दहिया को किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। शनिवार को असंध रोड स्थित किसान भवन में स्वागत कार्यक्रम था। पानीपत ग्रामीण सीट पर कांग्रेस से टिकट मांग रहे महेंद्र ¨सह कादियान किसान भवन में बैठे तो दिखे, लेकिन उनके साथ आने से कतराते दिखे। पत्रकार वार्ता में दहिया भी उन्हें बड़ा नेता कहकर टिप्पणी करने से नहीं चूके।
सुरेंद्र दहिया तय समय से करीब 1 घंटा देरी से किसान भवन पहुंचे। समर्थकों (युवाओं) ने स्वागत किया। दहिया की नजर जैसे ही महेंद्र ¨सह कादियान पर पड़ी तो उन्होंने साथ में फोटो ¨खचवाने के लिए कई बार आग्रह किया। कादियान ने इंकार कर दिया। चंद मिनट बाद दहिया खुद चलकर उनके पास पहुंचे तो बड़े अनमने ढंग से एक फोटो कराया और बैठ गए। दहिया ने पत्रकार वार्ता में साथ बैठने के लिए बुलाया। उन्होंने इंकार कर दिया। साथ नहीं बैठने के सवाल पर दहिया ने भी महेंद्र ¨सह कादियान को बड़ा नेता कह कर टिप्पणी की।
बाद में दहिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाएगी। किसानों का कर्जा भी माफ किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र कादियान, जसमेर कुण्डू, आजाद मलिक, दीपक, र¨वद्र, शशि लूथरा, बलकार ¨सह, जगवीर, टीटू और जसबीर मान आदि मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस नेता महेंद्र कादियान का कहना है कि उन्हें बधाई देनी थी, दे दी। दहिया से नाराजगी नहीं है। रही बात साथ बैठने की तो हर आदमी का अपना-अपना स्टेट्स है।