भगवान शिव को कराया पंचामृत स्नान
श्रीराम मंदिर में भोले बाबा को दूध दही घी शहद व शक्कर से पंचामृत स्नान करवाया गया। मुख्य यजमान रूप में दिनेश शर्मा परिवार सहित पहुंचे। भोले बाबा को भव्य रूप में सजाया गया।
जागरण संवाददाता, करनाल : श्रीराम मंदिर में भोले बाबा को दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से पंचामृत स्नान करवाया गया। मुख्य यजमान रूप में दिनेश शर्मा परिवार सहित पहुंचे। भोले बाबा को भव्य रूप में सजाया गया। ज्योति मुंजाल ने भोले बाबा की भक्ति मैं बिन पिए नशा हो जाता है ना जाने क्या हो जाता है वह भोले भोले गाता है भजन गाया। अनु खट्टर ने भंग चढ़ गई चढ़ गई ओए सराटे नाल जाम से जाम पीने का क्या फायदा जो रात को पीकर सुबह उतर जाती है, प्रभु के नाम का जाम लिया करो। जो जीवन भर नहीं उतरता है भजन गाया। सभी लोगों ने जयकारे लगाए। शिव स्तुति का पाठ किया गया। विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित विनोद जोशी और पंडित हरीश शास्त्री ने मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान के साथ हवन यज्ञ करवाया। इस अवसर पर मुरारी बत्रा, प्रधान जगन बत्रा, तरसेम गुप्ता, केएल भास्कर, कमलेश कपूर, डा. आरके सचदेवा, चरणजीत अरोड़ा, चंद्र व एसके मित्तल मौजूद रहे।