Move to Jagran APP

इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन चुनाव : विनोद ग्रोवर गुट बठला को मनाने में कामयाब, नामांकन वापस लिया

इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन का चुनाव फिर फंसता हुआ नजर आ रहा है। विनोद धमीजा गुट के सदस्यों ने सहायक रजिस्ट्रार चंडीगढ़ को याचिका दी। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे की मांग की गई है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ सदस्यता पर सवाल उठाए गए। सहायक रजिस्ट्रार ने 24 अक्टूबर की तारीख दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:59 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:59 AM (IST)
इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन चुनाव : विनोद ग्रोवर गुट बठला को मनाने में कामयाब, नामांकन वापस लिया
इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन चुनाव : विनोद ग्रोवर गुट बठला को मनाने में कामयाब, नामांकन वापस लिया

जागरण संवाददाता, पानीपत : इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन का चुनाव फिर फंसता हुआ नजर आ रहा है। विनोद धमीजा गुट के सदस्यों ने सहायक रजिस्ट्रार चंडीगढ़ को याचिका दी। चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए स्टे की मांग की गई है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ-साथ सदस्यता पर सवाल उठाए गए। सहायक रजिस्ट्रार ने 24 अक्टूबर की तारीख दी है। 30 अक्टूबर को चुनाव होना है। सदस्यता पर सवाल उठाने के कारण पहले भी चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। बाद में जिला रजिस्ट्रार ने चार सदस्यों की सदस्यता रद करके दोबारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू करा दी थी। अब तीन प्रत्याशी मैदान में

loksabha election banner

नामांकन वापसी के दूसरे दिन एक सदस्य मदन बठला ने अपना नामांकन वापस लेा लिया है। मदन बठला विनोद ग्रोवर गुट से हैं। बठला को मना लिया गया है। हालांकि पूर्व सचिव राजीव अग्रवाल का कहना है कि मदन बठला कवरिग प्रत्याशी थे। अब सबके के फार्म सही मिले। इसीलिए उन्होंने अपने नामांकन वापस लिया है। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। चुनाव अधिकारी विनोद खंडेलवाल ने बताया कि चार में से एक सदस्य ने नामांकन वापस लिया है। चुनावी मैदान में अब विनोद ग्रोवर, सुनील तुली व सुभाष चंद अनेजा हैं। 289 सदस्य को चुनाव में वोट डालने का अधिकार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.