Move to Jagran APP

पानीपत में होटल के बाथरूम में डीलर की मौत का राज गहराया, लुधियाना में हाहाकार

होटल स्‍वर्ण महल के बाथरूम में प्रॉपर्टी डीलर की मौत का राज अब तक नहीं खुला। सुबह चार बजे तक महिला के साथ बैठकर पी थी शराब। भगोड़ा व्‍यक्ति महाजन है लापता। लुधियाना में सबसे ज्‍यादा चर्चा।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 02:04 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 02:32 PM (IST)
पानीपत में होटल के बाथरूम में डीलर की मौत का राज गहराया, लुधियाना में हाहाकार
पानीपत में होटल के बाथरूम में डीलर की मौत का राज गहराया, लुधियाना में हाहाकार

जागरण संवाददाता, पानीपत - होटल स्‍वर्ण महल में लुधियाना के बड़े प्रॉपर्टी डीलर 56 वर्ष के जोगिंदर की मौत के रहस्‍य से अब तक पर्दा नहीं उठा है। पुलिस ने हार्ट अटैक बताकर जांच को ठंडे बस्‍ते में डाल दिया है। दूसरी तरफ डीलर की मौत से लुधियाना में जरूर हाहाकार मच गया है। दरअसल, जोगिंदर सिंह नगर सुधार मंडल की जमीनों की बड़ी डील कराता था। उसके पास ट्रस्‍ट के ऑरिजनल पेपर तक होते थे। जमीन का करोड़ों का लेनदेन होता था। बड़े लोगों के मामलों को वहीं निपटाता था।

loksabha election banner

एक सवाल ये भी उठ रहा है कि जोगिंदर के साथ उस रात महाजन नाम का जो व्‍यक्ति था, अब वो कहां है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद उसके परिवार ने बताया था कि महाजन उनके घर आता था। वह जोगिंदर को पिता कहता था। कोर्ट ने किसी मामले में उसे भगोड़ा करार दिया था। तभी से वो पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहा था। पानीपत के होटल में वो जोगिंदर से क्‍यों मिला, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। 

सुबह चार बजे तक महिला के साथ शराब पी, वो कौन थी, इस पर अभी तक पर्दा
लुधियाना के मयूर विहार के जोगिंदर सिंह पुत्र मेवा सिंह ने गुरुवार की रात को 11 बजे होटल में अपनी आइडी पर कमरा नंबर 109 और 111 बुक कराए थे। उनके साथ ड्राइवर, एक अन्य व्यक्ति और एक महिला भी आए थे। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे स्टाफ ने चेक आउट के लिए कमरे में फोन किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। एक कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो जोगिंदर सिंह बाथरूम में पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जोगिंदर सिंह के साथ आया व्यक्ति और महिला शुक्रवार को 11 बजे निकल गए। ड्राइवर सरदार बलजिंदर सिंह ने बताया कि देर रात तक  जोगिंदर और महाजन ने कमरा नंबर 109 में शराब पी। उनके साथ आई महिला ने भी शराब पी। सुबह चार बजे उसकी नींद खुली, तब भी जोगिंदर शराब पी रहे थे। वो महिला कौन थी, कहां गई, इसका भी पता नहीं चल सका है।

बड़े से बड़ा प्रॉपर्टी केस सॉल्‍व करते थे
जोगिंदर और महाजन, दोनों प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार करते थे। पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, लुधियाना में जो भी जमीन विवाद में फंसी होती, उसे ये खरीद लेते या बिकवा देते। किसी तरह मामले को निपटवा देते। यहां तक की जिस जमीन की रजिस्‍ट्री नगर सुधार मंडल नहीं कर पाता, उसकी भी जाली रजिस्‍ट्री करा देते। पुलिस जांच के अनुसार जो व्‍यक्ति गायब है, उसका अपनी पत्‍नी से विवाद चल रहा है। 96 लाख रुपये में मामला सेटल हुआ था।

यह भी पढ़ें - होटल में प्रॉपर्टी डीलर ने रात को महिला के साथ शराब पी, सुबह बाथरूम में मिला शव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.