LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर महंगा, पानीपत इंडस्ट्री पर असर, डीजल भी सेंचुरी की तरफ
LPG gas Cylinder Price Hike पानीपत में कामर्शियल सिलेंडर का भाव इस समय 2033 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंचा। डीजल का भाव पिछले दिन के मुकाबले 32 पैसे चढ़कर 98.60 रुपये हो गया है। पेट्रोल का भाव 106.60 रुपये प्रति लीटर।
पानीपत, जागरण संवाददाता। कामर्शियल सिलेंडर के भाव में ढाई सौ रुपये से ज्यादा कीमत बढ़ी है। कीमत इतनी बढ़ी है कि दाम दो हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गए हैं। पेट्रोल-डीजल के बाद सिलेंडर के भाव बढ़े हैं। पानीपत की इंडस्ट्री में कामर्शियल सिलेंडर की मांग रहती है। कारोबारियों ने इस पर चिंता जताई है। राहत की बात इतनी है कि घरेलू सिलेंडर के भाव अभी नहीं बढ़ाए गए हैं। हालांकि कीमत इस समय भी 907 रुपये प्रति सिलेंडर चल रहा है। सिलेंडर का वजन 14.2 किलो होता है। आम लोगों का कहना है कि इस समय घरेलू सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ानी चाहिए। पहले से ही सब्जियों के भाव तेज हैं। पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ते जा रहे हैं। अगर सिलेंडर के भाव बढ़ते हैं तो महंगाई की एक और मार पड़ती।
बढ़ रही कामर्शियल सिलेंडर की मांग
कामर्शियल सिलेंडर की मांग बढ़ रही है। पानीपत की इंडस्ट्री में कामर्शियल सिलेंडर की खपत ज्यादा होती है। मिंक इंडस्ट्री, पोलर फैक्ट्री से लेकर डाई हाउसों में एलपीजी का इस्तेमाल हो रहा है। पानीपत में करीब पंद्रह हजार सिलेंडर लग जाते हैं। सर्दी के मौसम में खपत बीस हजार सिलेंडर तक होने के आसार हैं। उद्यमियों का कहना है कि कीमत बढ़ाना इस समय सही नहीं है। एकदम से ढाई सौ रुपये से ज्यादा कीमत बढ़ोतरी का उत्पाद पर असर होगा। प्रतिस्पर्धा में टिकना मुश्किल होगा।
पानीपत में सिलेंडर के भाव
घरेलू सिलेंडर : 907 रुपये प्रति सलेंडर
वजन : 14.2 किलो
बदलाव : कुछ नहीं
कामर्शियल सिलेंडर : 2033 रुपये प्रति सिलेंडर
वजन : 19 किलो
बदलाव : 266.50 रुपये की बढ़ोतरी
पहले था : 1766.50 रुपये
पेट्रोल 125 पर लगाएगा ब्रेक
पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी का कहना है कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल 125 रुपये प्रति लीटर पर ब्रेक लगाएगा। इसके बाद कीमत कुछ समय तक रुक सकती है। अभी तो हालात खराब हैं। डीजली का भाव इस समय 98.60 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। दीवाली या इसके एक या दो दिन बाद सौ रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है।
करनाल
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) - 907- कोई बदलाव नहीं
कामर्शियल सिलेंडर (19 किलो) - 2041 - पिछले महीने से 271.00 रुपये की बढ़ोतरी
पहले था 1770.00 रुपये
कुरुक्षेत्र
पदार्थ रेट बढ़े नई कीमत
पेट्रोल ---37 पैसे 106.88
डीजल ---37 पैसे 98.87
गैस सिलेंडर 5 किग्रा - 493
गैस सिलेंडर 14.2 kg - 909
गैस सिलेंडर 19 kg - 2037