Move to Jagran APP

पानीपत के शिक्षण संस्थानों में लोहड़ी पर्व की धूम

गर्ग ने कहा कि लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। छात्राओं ने पंजाबी नृत्य गाने एवं लोहड़ी के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:06 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 08:06 AM (IST)
पानीपत के शिक्षण संस्थानों में लोहड़ी पर्व की धूम
पानीपत के शिक्षण संस्थानों में लोहड़ी पर्व की धूम

जागरण संवाददाता, पानीपत : जिले भर में लोहड़ी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचीन परंपरा के अनुसार लोहड़ी जलाई गई व उसमें तिल व मूंगफली आदि डालकर परंपरागत गीत गए। कालेज व स्कूलों में भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए, जिनमें बच्चों को लोहड़ी के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। वहीं मूंगफली व रेवड़ी बांटी गई।

prime article banner

आइबी कालेज

आइबी कॉलेज में लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय गर्ग ने किया। गर्ग ने कहा कि लोहड़ी उत्तर भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है। छात्राओं ने पंजाबी नृत्य, गाने एवं लोहड़ी के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर लेफ्टिनेंट राजेश, डा. योगेश, डा. मधु शर्मा, अश्विनी गुप्ता, प्रो. विनय भारती, प्रो अंजलि गुप्ता मौजूद रहे।

आर्य कालेज

आर्य पीजी कॉलेज में लोहड़ी के पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने भारतेंदु मंच केसमक्ष लोहड़ी में आग जलाकर मूंगफली व रेवड़ी डाली। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेन्द्र सिगला, महासचिव कमल किशोर व प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर पर्व जीवन में खुशिया लेकर आता है। इसलिए धूमधाम के साथ मनाएं।

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल मनाया पर्व

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी पर्व के उपलक्ष में ऑनलाइन नृत्य गतिविधि हुई। प्रधानाचार्या अंजू गुप्ता ने अध्यक्षता की। कक्षा दूसरी से पांचवीं के विद्यार्थियों ने पंजाबी धुनों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि लोहड़ी का पर्व भारत की रंग-बिरंगी संस्कृति का परिचायक है। जो आपसी प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है। सभी को मिलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। प्रबंधक सीके शर्मा ने विद्यार्थियों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी।

एसडी कालेज

एसडी पीजी पीजी कालेज में भी लोहड़ी पर्व पर मूंगफली व रेवड़ी बंटी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नृत्य, भाषण, डांस आदि की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डा. अनुपम अरोड़ा ने विद्यार्थियों को लोहड़ी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि ये त्योहार हमारे आपसी भाईचारे व प्यार प्रेम को मजबूत करता है। खासकर उत्तर भारत में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर स्टाफ की प्रशंसा की।

अंध विद्यालय

दादा लखमीचंद कला विकास मंच पानीपत की ओर से राजकीय अंध विद्यालय में लोहड़ी पर्व मनाया गया। मुख्यातिथि समाजसेविका मालती अरोड़ा रही। अध्यक्षता हरिदास शास्त्री व प्राचार्य मनीष जैन ने की। मंच संचालन महासचिव प्रदीप मलिक ने किया। मालती अरोड़ा ने बच्चों के साथ मूंगफली व रेवड़ी बाटकर अपनेपन का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी स्वयं को कमतर नहीं मानना चाहिए। प्रधान मेघराज कौशिक ने मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं बच्चों ने गीत की शानदार प्रस्तुति दी। इस मौके पर संस्थापक वीरेंद्र शर्मा, रजनी बैनीवाल, प्रदीप मलिक, सीमा, ममता, आजाद देशवाल, धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.