Panipat Coronavirus Update: पानीपत में 5 कोरोना पॉजिटिव केस, नए कंटेनमेंट जोन घोषित
पानीपत में सिपाही की बहन और बेटी सहित कोरोना के पांच मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमितों की 199 की संख्या हुई जबकि 74 केस सक्रिय हैं।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में कोरोना का ग्राफ लगातार चढ़ता नजर आ रहा है। एक के बाद एक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अब पांच और नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस के सिपाही दो दिन पहले पॉजिटिव मिले थे। अब उनकी 28 वर्षीय बहन और छह साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों को समालखा के सामान्य अस्पताल मे बनाए गए आइसोलेशन रूम मे रखा गया है।
पांचों संक्रमितों को सिविल अस्पताल व एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया है। इसमें सेक्टर-24 के 55 वर्षीय पुरुष, इसराना की 59 वर्षीय महिला, सेक्टर -12 के 36 वर्षीय युवक और चुलकाना गांव की 28 वर्षीय महिला और उसकी सात साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसके अलावा कुटानी गांव के 24 वर्षीय युवक को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है। जिन क्षेत्रों से ये पॉजिटिव केस आए हैं, वहां लोगों की स्क्रीङ्क्षनग की जा रही है। अब तक जिले में कोरोना के 194 केस हो चुके हैं। इनमें से एक युवती समेत सात लोगों की कोरोना के प्रभाव से मौत भी हुई है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 76 हो गए हैं, जबकि 111 लोगों ने कोरोना को हराया है।
183 घरों की स्क्रीनिंग
चुलकाना गांव निवासी दिल्ली पुलिस सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों और गांव के ही एक अन्य युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गांव चुलकाना में प्राथमिक हेल्थ सेंटर की टीम ने पुलिससर्मी के मकान के आसपास 183 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनके मकान को सैनिटाइज किया गया। पूरे गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच के लिए 10 आशा वर्कर्स की ड्यूटी लगाई गई।
124 संक्रमितों की है ट्रैवल हिस्ट्री
जिले में अब तक 199 पॉजिटिव केसों में से 124 केस की ट्रैवल हिस्ट्री है। ये लोग मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और अन्य देशों से लौटे हैं। 59 लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब तक 8495 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से विभाग को 96 प्रतिशत रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। सोमवार को भी इनमें से 124 सैंपल भेजे गए हैं। 104 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 76 केस एक्टिव हो गए हैं। 111 केस रिकवर हो चुके हैं। जिले में कोरोना के सात मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टरों का मानना है कि ये मौत कोरोना के प्रभाव से कम, टीबी व शुगर जैसी बीमारी के कारण हुई।
पांच एरिया कंटेंनमेंट जोन घोषित
जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने कोविड-19 के तहत कमेटी की सिफारिश पर कई एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां पर सभी का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। हालांकि जरूर सेवाएं सुचारू रहेंगी।
ये एरिया बंद रहेंगे
1- न्यू जगननाथ विहार नजदीक श्रीराम चौक में पंकज गोयल पुत्र कृष्ण गोयल के मकान से लेकर पुनीत पुत्र भीम सिंह के मकान तक
2- न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में अनील पुत्र आरसी रोहिला मकान नम्बर 1 से लेकर गणपति अपारटमेंटस तक
3- दिवान नगर (कच्चा कैंप) में मकान नंबर 651 से लेकर सेक्टर सिटीजन क्लब तक
4- दुष्यंत नगर(तहसील कैंप) में रमेश वोहरा के मकान से लेकर माया का गुरुद्वारे तक
5- अशोक नगर (तहसील कैंप) में खुराना बिस्तर भंडार से लेकर महालक्ष्मी फुट वियर तक