Move to Jagran APP

Live Panipat Coronavirus News Update: पानीपत में दिल्ली-सोनीपत वासियों ने बढ़ाई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 14 दिनों में चार, 27 दिनों में 10 केस

Panipat Coronavirus Live Update पानीपत में दिल्‍ली और सोनीपत के लोगों ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या बढ़ा दी है। अब 27 दिनों में 10 केस सामने आ चुके हैं।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 28 Apr 2020 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 04:05 PM (IST)
Live Panipat Coronavirus News Update: पानीपत में दिल्ली-सोनीपत वासियों ने बढ़ाई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 14 दिनों में चार, 27 दिनों में 10 केस
Live Panipat Coronavirus News Update: पानीपत में दिल्ली-सोनीपत वासियों ने बढ़ाई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 14 दिनों में चार, 27 दिनों में 10 केस

पानीपत, जेएनएन। कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। मार्च के 14 दिनों में मात्र चार केस पॉजिटिव आए थे। इस माह 27 दिनों में 10 केस आ चुके हैं। छह केस जिला सोनीपत, एक रोहतक पीजीआइ से जुड़ा है। दुखद पहलू यह कि 12 पॉजिटिव केस लॉकडाउन और शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने का नतीजा है।

loksabha election banner

पानीपत में इंग्लैंड से लौटा मॉडल टाउन निवासी युवक 18 मार्च को पॉजिटिव मिला था। यह जिले का पहला केस था। इस माह कुल चार केस पॉजिटिव मिले थे। इनमें दुबई से लौटी महिला, गुरुग्राम के एक अस्पताल में स्टाफ नर्स और नौल्था निवासी महिला (रोहतक पीजीआइ में पॉजिटिव) शामिल है। पांचवां पॉजिटिव केस 11 अप्रैल को (करनाल के गांव रसूलपुर निवासी) मिला।

23 अप्रैल को तीन केस मिले। इनमें धूप सिंह नगर निवासी मां-बेटा और सोनीपत के गांव खुबड़ू निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही शामिल है। तीनों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया और दिल्ली से लौटे थे। सिपाही पहले अपने गांव में माता-पिता और भाई से मिला। 23 अप्रैल को नई पुलिस लाइन निवासी बहन (समालखा थाना में एएसआइ) से मिला। 24 अप्रैल को एएसआइ अपने माता-पिता और भाई को लेकर सिविल अस्पताल में स्वाब सैंपल देने पहुंची। 25 अप्रैल की रात्रि चारों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिले।

24 अप्रैल को दिल्ली रोहिणी से लौटे ईदगाह कॉलोनी के निवासी दंपती के 26 अप्रैल को सैंपल भेजे। 27 को महिला पॉजिटिव मिली है। सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि स्थित कंट्रोल में थी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सिरदर्दी बढ़ा दी है।

 

इसे बढ़ते क्रम के ग्राफ में लगाएं

तारीख          केस संख्या 

18 मार्च           01

21 मार्च           01 

23 मार्च           01 

23 मार्च           01

11 अप्रैल          01

23 अप्रैल         03

24 अप्रैल         01

25 अप्रैल         04

27 अप्रैल         01

ये भी पढ़ें: रूठी पत्नी को दिल्ली से लाया, उसे कोरोना निकला, पानीपत में 14वां केस



ये भी पढ़ें: ट्रॉली से गेहूं उतार रहे युवक का अपहरण, कांग्रेसी नेता के फार्म हाउस ले जाकर पीटा



ये भी पढ़ें: ग्लूकोज की ताकत देगी अदृश्य शत्रु सेे लड़ने का हौसला, गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने के लिए उठाया कदम



ये भी पढ़ें: आइसोलेट महिला की मौत, संस्‍कार कराने पहुंचे तो अफवाह ने बिगाड़ा माहौल, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी



ये भी पढ़ें: अंबाला में एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव केस, 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित


पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.