लिफ्ट टूटने से गेट कीपर की मौत
परिजनों के मुताबिक 43 वर्षीय गेटकीपर सुनील बृहस्पतिवार रात को हैंडलूम में ड्यूटी पर गया था। वह शुक्रवार अलसुबह चार अन्य कर्मचारियों संग लिफ्ट में सवार था।
जागरण संवाददाता, पानीपत : सेक्टर 29 पार्ट 2 में जितेंद्र हैंडलूम में लिफ्ट गिरने से गेट कीपर की मौत हो गई। वहीं चार अन्य साथी श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। अलसुबह हुए हादसे के बाद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत ¨चताजनक बनी हुई है।
परिजनों के मुताबिक 43 वर्षीय गेटकीपर सुनील बृहस्पतिवार रात को हैंडलूम में ड्यूटी पर गया था। वह शुक्रवार अलसुबह चार अन्य कर्मचारियों संग लिफ्ट में सवार था, इसी दौरान लिफ्ट टूटकर धमाके के साथ नीचे गिरी। लिफ्ट में मौजूद पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हैंडलूम मालिक ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लिफ्ट टूटने के कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है।