वातावरण को ठीक रखने से जीवन रहेगा खुशहाल : सीजेएम
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम मनोज कुमार राणा बृहस्पतिवार को गांव सिवाह के खेतों में पहुंचे। किसानों को खेतों में पराली न जलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वातावरण ठीक रहेगा तभी सब तंदुरुस्त रहेंगे।
जागरण संवाददाता, पानीपत :
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम मनोज कुमार राणा बृहस्पतिवार को गांव सिवाह के खेतों में पहुंचे। किसानों को खेतों में पराली न जलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वातावरण ठीक रहेगा, तभी सब तंदुरुस्त रहेंगे।
सीजेएम ने ग्रामीणों को बताया कि पराली को जलाएं नहीं, इसे खेतों की मिट्टी में ही मिक्स करके अगली फसल के लिए खाद के रूप में इस्तेमाल करें। पराली को चारे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पराली जलने से मिट्टी में मौजूद मित्र बैक्टीरिया, फफूंद जल जाती है। इससे खेत की उर्वरा शक्ति को स्थायी क्षति पहुंचती है। गत सीजन में किसान काफी जागरूक रहे, स्वस्थ हरियाणा मिशन में पूरा सहयोग किया था।
पराली जलाने वालों को दंडित करने का प्रावधान भी है,इसलिए सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस बार तो बिल्कुल भी पराली न जलाएं। एडवोकेट अतेंद्र कादियान भी साथ रहे।