ध्वजारोहण से जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ
जीटी रोड संजय चौक स्थित जगन्नाथ विहार मंदिर में बृहस्पतिवार को जगन्नाथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : जीटी रोड संजय चौक स्थित जगन्नाथ विहार मंदिर में बृहस्पतिवार को 124 वें वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। डीसी सुमेधा कटारिया ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद सुबह 9:30 बजे मंदिर परिसर में ही रक्तदान शिविर लगाया गया। युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य में महोत्सव का आयोजन किया गया। रात आठ बजे से भजन संध्या वृंदावन में चित्र-विचित्र महाराज भक्ति की गंगा बहाएंगे।
बता दें कि पानीपत के जगन्नाथ मंदिर में 124 वर्षों से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है। तीन दिन तक कार्यक्रम चलेगा। बड़े उत्साह से लोग इस महोत्सव में शामिल होते हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन रवि रंजन शास्त्री पठानकोट वाले भजन संध्या में श्याम बाबा और जगन्नाथ भगवान का गुणगान करेंगे। आगामी 14 जुलाई को शहर में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर देवी मंदिर तक जाएगी। जिसमें 10 झांकियां शामिल होंगी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ का रथ दर्शनीय होगा। अजय.....