Chandra Grahan November 2020 Start & End Timing: साल 2020 का अंतिम चंद्रहग्रहण आज, हरियाणा में पड़ेगा उपच्छाया प्रभाव
Chandra Grahan November 2020 Start End Timing साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह हरियाणा सहित भारत में नहीं दिखेगा और यहां इसका उपच्छाया प्रभाव पड़ेगा। भारतीय समयानुसार यह चंद्रगहण दिन में लगेगा और दिन में एक बजकर चार मिनट पर शुरू होगा।
कुरुक्षेत्र/ पानीपत, जेएनएन। वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र गहण आज है। यह भारत में नहीं दिखेगा। यह चंद्रग्रहण भारतीय समयानुसार दिन में 1.04 बजे शुरू हाेगा और शाम पांच बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। दोपहर तीन बजकर 13 मिनट पर यह चंद्र ग्रहण चरम पर होगा। इस तरह इस उपच्छाया चंद्रग्रहण का प्रभाव कुल चार घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक भारत में रहेगा।
यह उपच्छाया चंद्रग्रहण भारत मे नहीं दिखेगा
भारत में रहने वाले लोग चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे। इस बार चंद्रग्रहण तब लगेगा जब भारत में दिन होगा। दीवाली के 16 दिन बाद लगने जा रहे इस ग्रहण को अमेरिका, आस्ट्रेलिया समेत कई एशियाई देशों में देखा जा सकेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि भारत में इस चंद्रग्रहण के नहीं दिखने के कारण हरियाणा सहित देश भर में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में इस दौरान लोगों के लिए सूतक काल का पालन जरूरी भी नहीं हाेगा।
गायत्री ज्योतिष अनुसंधान केंद्र कुरुक्षेत्र के संचालक ज्योतिषाचार्य रामराज कौशिक का मानना है कि उपच्छाया चंद्रग्रहण का बहुत अधिक प्रभाव मानव जीवन पर नहीं पड़ता है। इसके बावजूद इस दौरान कुछ ऐहतियात अवश्य बरतना चाहिए और ग्रहण के दौरान वर्जित मानें जाने वाले कार्य से दूर रहना ही उचित होगा। इस दौरान धार्मिक आयोजन किए जा सकते हैं। ग्रहण के बाद दान आदि भी किए जा सकते हैं।
इसके साथ ही ज्योतिषियों का कहना है कि उपच्छाया चंद्रग्रहण को अधिक प्रभावशाली नहीं माना जाता है। उनका कहना है कि इस प्रकार का ग्रहण देश और दुनिया पर भी ज्यादा प्रभाव नहीं डालता है। इसके बावजूद यह विश्व घटनाक्रम में कुछ प्रभाव अवश्य डाल सकता है, वैसे भारत में इसका प्रभाव नगण्य होगा।
चंद्रगहण की शुरूआत और अंत का समय
- चंद्र ग्रहण की शुरुआत : दोपहर 1.04
- मध्यकाल : दोपहर 3.13 बजे
- ग्रहण का समापन : शाम 5.22 बजे