Move to Jagran APP

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिली सौगात, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट करेगा मेजबानी

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एवं पुरुष क्रिकेट की मेजबानी मिली है। हरियाणा के छह विवि में उत्तरी क्षेत्र और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताएं होंगी। दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी मुरथल को टेनिस की मेजबानी मिली।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 08:50 AM (IST)
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिली सौगात, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट करेगा मेजबानी
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एवं पुरुष क्रिकेट की मेजबानी मिली।

कुरुक्षेत्र, (विनोद चौधरी)। भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने साल 2022-23 के शैक्षणिक सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को तीन अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी है। इस साल कुवि को अखिल भारतीय अंतर विवि महिला और पुरुष किक्रेट प्रतियोगिता और हैंड बाल (पुरुष) टीम की मेजबानी सौंपी गई है।

loksabha election banner

हैंड बाल पुरुष की उत्तर क्षेत्र अंतर विवि प्रतियोगिता की जिम्मेदारी भी कुवि को मिली है। इसके साथ ही कुवि सहित प्रदेश के छह विवि को विभिन्न खेलों की अखिल भारतीय व उत्तर क्षेत्र अंतर विवि प्रतियोगिताओं की मेजबानी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में कुवि को अखिल भारतीय अंतर विवि क्रिकेट की मेजबानी पहली मिली है। क्रिकेट की मेजबानी मिलने पर कुवि खेल निदेशालय सहित कुवि परिसर में खुशी की लहर है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से कुवि सहित प्रदेश के पांच अन्य विवि को भी कई खेलों की मेजबानी सौंपी गई है।

इन विवि को मिली जिम्मेदारी

दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी मुरथल सोनीपत को अखिल भारतीय अंतर विवि बास्केट बाल महिला और पुरुष व उत्तरी क्षेत्र अंतर विवि की लान टेनिस की जिम्मेदारी मिली है।

महर्षि दयानंद विवि रोहतक

अखिल भारतीय अंतर विवि बाक्सिंग महिला एवं पुरुष व उत्तरी क्षेत्र अंतर विवि की बैडमिंटन और कबड्डी महिला एवं पुरुष की जिम्मेदारी मिली है।

चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद

अखिल भारतीय अंतर विवि की महिला कबड्डी व उत्तरी क्षेत्र विवि की महिला खो-खो और महिला हैंड बाल की जिम्मेदारी मिली है।

भगत फूल सिंह महिला विवि, खानपुर, सोनीपत

उत्तरी क्षेत्र अंतर विवि महिला कबड्डी प्रतियोगिता की जिम्मेदारी मिली है।

चौधरी देवी लाल विवि सिरसा

अखिल भारतीय अंतर विवि सर्कल कबड्डी पुरुष की जिम्मेदारी मिली है।

सात सितंबर को जारी किया गया पत्र

कुवि के खेल निदेशक राजेश सोबती ने बताया कि इस बार भारतीय विवि संघ की ओर से कुवि को तीन अखिल भारतीय अंतर विवि प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुवि को पहली बार क्रिकेट महिला और पुरुष प्रतियोगिता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही हैंड बाल की अखिल भारतीय और उत्तरी क्षेत्र अंतर विवि प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी मिली है। अभी उन्हें कुछ ओर प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.