Move to Jagran APP

प्रयागराज के कुंभ में जाएंगे श्रीकृष्ण, देंगे गीता का संदेश

प्रयागराज कुंभ मेले में कुरुक्षेत्र की झलक दिखेगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से कुंभ मेले में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 2016 में उज्जैन कुंभ मेले में भी प्रदर्शनी लगाई गई थी।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jan 2019 11:23 AM (IST)
प्रयागराज के कुंभ में जाएंगे श्रीकृष्ण, देंगे गीता का संदेश
प्रयागराज के कुंभ में जाएंगे श्रीकृष्ण, देंगे गीता का संदेश

पानीपत/कुरुक्षेत्र [विनोद चौधरी]। जल्द एक और महाभारत होगा। इस बार रण के लिए धर्मनगरी नहीं कुंभ नगरी यानी प्रयागराज को चुना गया है। संगम तट के पास कुंभ में इस रण के लिए योद्धाओं को जुटाया जाएगा। यहां अर्जुन भी होंगे और श्रीकृष्ण गीता का संदेश भी देंगे। गदाधारी भीम का बल भी देखने को मिलेगा और मामा शकुनी की रणनीति भी। इसके लिए प्रयागराज में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। विस्तृत खबर के लिए पढ़ें दैनिक जागरण की ये रिपोर्ट।

loksabha election banner

विश्व भर के लोगों के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बने प्रयागराज के कुंभ मेले में अब कुरुक्षेत्र की झलक भी दिखेगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से कुंभ मेले में प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में श्रीमदभगवद् गीता के साथ-साथ हरियाणा, कुरुक्षेत्र और महाभारत की झलक भी दिखाई जाएगी। ब्रह्मसरोवर के साथ-साथ गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर को भी दर्शाया जाएगा। 

मीडिया सेंटर के सामने तैयार हो रहा पंडाल
कुंभ मेला क्षेत्र में ताली मार्ग पर ही मीडिया सेंटर के सामने 20 गुणा 30 मीटर का पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल में हजारों साल पहले महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण के मुखारविंद  से दिए गए गीता के संदेश को श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाएगा। 

 mahabharat

लाखों श्रद्धालुओं को बताया जाएगा धर्मनगरी का महत्व
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में इन दिनों लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को धर्मनगरी का महत्व बताने और ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को कुरुक्षेत्र की ओर खींचने के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से वहां पर प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसके लिए श्रीकृष्ण संग्रहालय कुरुक्षेत्र के क्यूरेटर राजेंद्र राणा के निर्देशन में एक पंडाल बनाया जा रहा है। इस पंडाल को खास डिजाइन में तैयार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सके।

madan mohan

मदन मोहन छाबड़ा।

28 जनवरी तक तैयार हो जाएगा पंडाल 
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 28 जनवरी तक प्रदर्शनी तैयार कर दी जाएगी। इस प्रदर्शनी में गीता के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के महत्वपूर्ण तीर्थों की भी जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे विकास कार्यों को भी दिखाया जाएगा। 28 से शुरू हुई प्रदर्शनी चार मार्च कुंभ के समापन तक चलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.