Move to Jagran APP

किसान मोर्चा ने सरकार को दी चेतावनी, दोबारा सत्ता में आना है तो सुन लो ये बात

पानीपत में हुई किसान मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा पदाधिकारियों के सामने दो टूक कहते हुए किसानों के हक में फैसले लेने को कहा। अगले चुनाव के लिए हितकारी भी बताया।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 07:29 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 07:30 PM (IST)
किसान मोर्चा ने सरकार को दी चेतावनी, दोबारा सत्ता में आना है तो सुन लो ये बात
किसान मोर्चा ने सरकार को दी चेतावनी, दोबारा सत्ता में आना है तो सुन लो ये बात

पानीपत, जेएनएन। भाजपा सरकार के लिए आने वाला चुनाव आसान नहीं होगा। अब पार्टी के किसान मोर्चा ने भी सरकार को चेतावनी दे दी है। पानीपत में हुई बैठक में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साफ कह दिया कि अगर सत्ता में दोबारा आना तो हमारी बात सुननी होगी। किसानो के हित में फैसला लेना होगा। विस्तृत खबर के लिए पढ़ें ये खबर।

loksabha election banner

गीता कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में शिरकत करने आए किसानों ने पार्टी पदाधिकारियों को दो टूक बातें कही। कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा बनानी है तो हमें मान सम्मान दो। मीटिंग में हमारी बातें आप सब सुनो। किसानों को खुशहाल बनाओ। जो पार्टी किसान के बारे में सोचेगी हम उसे राज करने देंगे। 

पदाधिकारी समय पर नहीं पहुंचे
दोपहर 2.30 बजे के बदले बैठक आधे घंटे देरी से शुरू हुई। प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी इस बैठक में नहीं पहुंचे। उपाध्यक्ष राजेंद्र संधू और जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने बैठक की शुरुआत करते हुए कहा कि एक से सात फरवरी तक प्रत्येक मंडल में किसान कुंभ का आयोजन किया जाएगा। किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 2019 के चुनाव को देखते हुए बूथ को मजबूत बनाने पर भी जोर रहेगा। किसान मोर्चा में जो कार्यकर्ता सक्रिय नहीं है उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए। पार्टी के पदाधिकारी ऐसे कार्यकर्ताओं को ज्यादा समय तक न रखें। 

किसान सम्मेलन 23 से गोरखपुर में 
प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र संधू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में 23-24 फरवरी को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री इस सम्मेलन में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। 

सरपंच को बनाया मीडिया प्रभारी 
महासचिव अवतार सिंह शास्त्री ने बताया कि शिमला मुलाना के सरपंच रङ्क्षवद्र रोड़ को मीडिया प्रभारी और राजेंद्र रावल को सनौली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

निगम चुनाव में किसान मोर्चा के चार पार्षद जीते 
बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए करते हुए कहा कि निगम चुनाव में चार सीटों पर उम्मीदवार विजयी रहे। रविंद्र रावल, संजीव दहिया और रविंद्र भाटिया सहित एक अन्य इस बार पार्षद बने हैं। पार्षदों को अपने क्षेत्र में विकास करवाने की बात कही।

ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर राकेश मलिक, अजमेर मलिक, रतन रावल और नंद किशोर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.