Move to Jagran APP

आज भी पंजाब-हरियाणा सीमा पर टोल में डटे रहेंगे किसान, कल आंदोलन‍कारियों का होगा स्‍वागत

Kisan Andolan suspension किसान आंदोलन समाप्‍त हो गया है। अब टोल भी खोल दिए जाएंगे। हालांकि आज किसान टोल से नहीं जाएंगे। पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू टोल से किसान नहीं हटेंगे। कल आंदोलनकारियों का स्‍वागत किया जाएगा। संंयुक्‍त किसान मोर्चा ने भी 11 से वापसी का ऐलान किया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 10 Dec 2021 10:42 AM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 10:42 AM (IST)
आज भी पंजाब-हरियाणा सीमा पर टोल में डटे रहेंगे किसान, कल आंदोलन‍कारियों का होगा स्‍वागत
अंबाला के शंभू टोल प्‍लाजा से किसान अभी नहीं जाएंगे।

अंबाला शहर, जागरण संवाददाता। किसान आंदोलन खत्‍म हो चुका है। अब टोल से भी किसान हट जाएंगे।हालांकि पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित शंभू टोल प्लाजा पर शुक्रवार को भी किसान रहेंगे। सीडीएस विपिन रावत की दुर्घटना में मौत होने पर किसान खुशी नहीं मनाएंगे। हालांकि किसानों की ओर से दिल्ली से लौटने वाले आंदोलनकारियों के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद शनिवार को टोल प्लाजा पर किसानों का स्वागत किया जाएगा।

loksabha election banner

किसान आंदोलन खत्‍म होने के बावजूद आज नहीं मनाएंगे जश्‍न

शंभू टोल प्लाजा से ही पंजाब के किसानों ने दिल्ली जाने के लिए प्रवेश किया था। जो एक साल पहले ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर निकले थे। अब किसानों की मांग तीन कृषि कानून वापस हो गए हैं। इसके चलते किसानों ने दिल्ली के बार्डर से वापस होना शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग के बाद धरने को समाप्त कर दिया गया है। लेकिन इसी बीच सीडीएस विपिन रावत की हैलीकाप्टर के दुर्घटना होने पर मौत हो गई। इसी हादसे के बाद किसानों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की और टोल प्लाजा पर कोई खुशी नहीं मनायी जा रही है। लेकिन दिल्ली आंदोलन समाप्त होने पर कुछ आंदोलनकारी वापस लौट सकते हैं। उसके चलते लंगर की तैयारी करनी शुरू कर दी है ताकि लोगों को भूखे पेट सफर न करना पड़े। लेकिन किसानों की ओर से शनिवार को टोल प्लाजा पर कार्यक्रम रखा है। जिसमें दिल्ली से लौटने वाले किसानों का स्वागत किया जाएगा और खुशी मनायी जाएगी।

टोल प्लाजा पर हरियाणा और पंजाब के किसान होते थे जमा

शंभू टोल प्लाजा हरियाणा पंजाब की सीमा पर बना हुआ है। इस कारण यहां पर दोनों प्रदेशों के किसान जमा हो जाते थे। वहीं यहीं से प्रदेश में पंजाब के लोग प्रवेश करते थे। इस कारण शंभू टोल प्लाजा पर भी किसानों ने पक्के शेड़ लगा दिए थे। जिसमें रोजाना लंगर का प्रबंध रहता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.