बंदूक के बल पर युवक का अपहरण किया, बंधक बनाकर पीटा
जागरण संवाददाता, पानीपत: ¨नबरी गांव में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उस
जागरण संवाददाता, पानीपत: ¨नबरी गांव में युवक का बंदूक के बल पर अपहरण कर लिया। इसके बाद बंधक बनाकर उसकी लोहे की रॉड और बंदूक के बट से पिटाई की।
¨नबरी गांव के राहुल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह हरिसंस ऑटो मोबाइल में काम करता है। वह बीते 15 जून की रात 10:30 बजे घर पर लौटा था। तभी किसी ने बाहर से आवाज लगाई। उसने दरवाजा खोला। बाहर खड़े ¨नबरी के ¨बदर और राकेश ने बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया। वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर बापौली रोड पर एक दुकान पर ले गए। वहां पर पहले से ही रवि और नंदू बैठे थे। दुकान का शटर बंद करके चारों ने उसकी रॉड व बंदूक के बट से पिटाई की। उसकी आरोपितों से दुश्मनी नहीं है। वह बार-बार कहता रहा कि उसकी गलती क्या है। वे उसे तब तक पीटते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। उसे होश आया तो वह सामान्य अस्पताल में भर्ती था। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। राहुल का आरोप है कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की साजिश रची है। उसे आरोपित से जान का खतरा है। राहुल के भाई दीपक ने बताया कि घटना के बाद उसका भाई मानसिक रूप से परेशान है। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।