Move to Jagran APP

राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा, नवीन जयहिंद पर केजरीवाल लेंगे निर्णय

आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि मुखिया केजरीवाल ने उन्हें राष्ट्र निर्माण अभियान का हरियाणा में प्रदेश संयोजक बनाया है।

By Edited By: Published: Mon, 02 Mar 2020 07:19 AM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 09:38 AM (IST)
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा, नवीन जयहिंद पर केजरीवाल लेंगे निर्णय
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा, नवीन जयहिंद पर केजरीवाल लेंगे निर्णय

पानीपत, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि सीएम अर¨वद केजरीवाल ने उन्हें राष्ट्र निर्माण अभियान का हरियाणा में संयोजक बनाया है। नवीन जयहिंद प्रदेश संयोजक हैं। कुछ बदलाव होगा या नहीं, इसका निर्णय भी केजरीवाल ही करेंगे। वह रविवार को रोड़ धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

सुशील गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण अभियान सभी राज्यों में चलेगा। हरियाणा को चार भागों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोनल और जिला कमेटियां बनेंगी। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। हरियाणा में छोटा-बड़ा हर चुनाव पार्टी के निशान झाड़ू पर लड़ेंगे। दिल्ली में दंगों पर उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस, राज्यपाल, गृहमंत्री देर से जागे। चार दिन पहले सभी एक्शन में आ जाते तो जान-माल का नुकसान नहीं होता। पार्षद ताहिर हुसैन पर कहा कि किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है, दंगों के सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए सुधारों, बिजली-पानी फ्री को उपलब्धि बताया। सम्मेलन में अन्य दलों को छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर कृष्ण अग्रवाल, शोएब आलम, रतन शर्मा, मंजूर अली, बलवान, हरेंद्र, अनिल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.