Move to Jagran APP

शिमला व मनाली से भी ठंडा रहा करनाल, पानीपत का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा Panipat News

एक सप्ताह से तापमान में लगातार गिरावट जारी है। अधिकतम तापमान के मामले में करनाल शिमला और मनाली से भी ठंडा रहा वहीं पानीपत का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 10:34 AM (IST)
शिमला व मनाली से भी ठंडा रहा करनाल, पानीपत का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा Panipat News
शिमला व मनाली से भी ठंडा रहा करनाल, पानीपत का 22 साल का रिकॉर्ड टूटा Panipat News

पानीपत, जेएनएन। कड़ाके की ठंड से स्थिति बेहाल रही। सर्दी हर दिन नया रिकार्ड बना रही है। पानीपत में जहां 22 सालों को रिकार्ड टूटा, वहीं करनाल शिमला और मनाली से ज्यादा ठंडा रहा। करनाल का अधिकतम तापमान शिमला और मनाली से काफी कम था। 

loksabha election banner

पहली बार इतने अंतराल के बाद दिसंबर में सर्दी महसूस की गई है। बुधवार सुबह 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। बीती मंगलवार की रात को कोहरा छा गया था रात 12 बजे जीटी रोड पर विजिबिलिटी शून्य हो गई। सुबह भी कोहरे से विजिबिलिटी कम रही। कोहरे के कारण ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई है। दिन भर सूर्य बादलों में छिपा रहा। बीच में थोड़ी बहुत धूप निकली भी तो वह बेअसर रही। क्रिसमस पर सबसे अधिक ठंड रही। ठिठुरन बढ़ गई। 

करनाल में अधिकतम तापमान नौ डिग्री

दिन और रात के तापमान में महज 3.0 डिग्री का अंतर रह गया है। अधिकतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर 9.0 डिग्री दर्ज किया गया है। यानि यह सामान्य से 11.0 डिग्री कम है। बुधवार का दिन शिमला और मनाली से ठंडा रहा। शिमला का अधिकतम तापमान 12.5 और मनाली का 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इस बार ठंड अधिक ओर लंबी पडऩे की संभावना

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिनेश बुंदेला ने कहा कि अधिकतम तापमान में मंगलवार को 14.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार ठंड से अत्याधिक और लंबे समय तक चलेगी। हवा 2.7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। जो शीतलहर में तब्दील हो गई है। सुबह के समय नमी की मात्रा 100 फीसद दर्ज की गई जो शाम को घटकर 88 फीसद रह गई। आने वाले 24 घंटे में शीतलहर चलने के साथ-साथ कोहरा भी छा सकता है।

29 दिसंबर तक राहत के आसार नहीं

हाड कंपकंपा देने वाली ठंड से अभी लोगों को राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। यानि 29 दिसंबर तक शीत लहर ऐसे ही चलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरा भी छा सकता है। बादल भी छाये रह सकते हैं। जिससे ठंड ओर अधिक बढ़ेगी।

ठंड का असर बिजली आपूर्ति पर 

अधिक ठंड व घना कोहरा पडऩे के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। नया शेड्यूल जारी किया जिसके मुताबिक प्रथम ग्रुप में 10:30 से 04:30 बजे तक दूसरे ग्रुप में 4 से 12 बजे तक सप्लाई मिलेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.