Move to Jagran APP

बस 15 दिन करें इंतजार, रात में चकाचक होंगे बाजार

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 15 दिनों के बाद बाजारों की तस्वीर

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 01:05 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 01:05 AM (IST)
बस 15 दिन करें इंतजार, रात में चकाचक होंगे बाजार
बस 15 दिन करें इंतजार, रात में चकाचक होंगे बाजार

जागरण संवाददाता, पानीपत :

loksabha election banner

शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 15 दिनों के बाद बाजारों की तस्वीर जुदा नजर आएगी। बाजारों के चप्पे-चप्पे से गंदगी हटाने के लिए निगम के कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करेंगे। सफाई कर्मचारी यूनियनों में भी इस बात के लिए सहमति बन गई है। इस बात की ताकीद गुरुवार को दैनिक जागरण के हेलो जागरण कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनने और उनका निदान करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त शिवप्रसाद ने भी की है। हेलो जागरण कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 31 लोगों ने फोन पर अपनी समस्याएं सुनाई, जिस पर निगम आयुक्त ने लोगों को जवाब देकर संतुष्ट भी किया। आलम यह था कि कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व ही फोन की घंटियां घनघनानी शुरू हो चुकी थी, और यह सिलसिला कार्यक्रम के बाद तक बदस्तूर जारी रहा।

नेमी चंद जैन : पॉलीथिन पर प्रतिबंध होने के बावजूद, खुलेआम पॉलीथिन बेचा जा रहा है। जो सफाई में बाधा बन रहा है।

आयुक्त : स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान शुरू हो चुका है। तीन महीने तक अभियान चलेगा। पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए स्पेशल टीमें लगाई जाएंगी। जो बाजारों में जा कर लोगों को प्रेरित करेंगी। फिर भी पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक नहीं लगती तो चालान किए जाएंगे।

लक्की पोपली : हाली पार्क के सामने गली में स्वीपर नहीं आता। नाला ओवर फ्लो है।

आयुक्त : शिकायत की जांच करवाई जाएगी कि क्षेत्र में कौन सुपरवाइजर लगा है। गली की सफाई सुनिश्चित करवाई जाएगी।

शमशेर सिंह : संत नगर में 8-10 दिन बाद कूड़ा उठाने के लिए ट्राली आती है। यहां पर कूड़ा उठाने के लिए टाटा मैजिक लगाई जाए ताकि एक-दो दिन में कूड़ा उठ सके।

आयुक्त : अधिक संसाधन जुटाना कठिन है। 26 जनवरी के बाद निजी कंपनी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाएगी। जिससे सोनीपत प्लांट में भेजा जाएगा।

एडवोकेट वरूण आहूजा : हाउस नंबर तीन तहसील कैंप में खाली प्लॉट पड़ा है जिसमें गंदगी डाली जाती है। जिससे आसपास के लोग परेशान हैं।

आयुक्त : जिसका प्लॉट है उसे प्लॉट की चारदीवारी कराने के लिए कहा जाएगा। वह नहीं करेगा तो निगम चारदिवारी करवाएगा।

कृष्ण : पचरंगा बाजार लक्ष्मी कंबल मार्केट आइबी स्कूल के पास गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। समस्या कब हल होगी।

आयुक्त : स्वच्छता एप का प्रयोग करें। मौके की फोटो अपलोड करें। समस्या हल होगी। मौके का निरीक्षण कर कूड़ा उठाना सुनिश्चित करेंगे।

दिनेश जैन : देशराज कालोनी में गंदे पानी से नाले भरे पड़े हैं, साफ नहीं किया जा रहा है।

आयुक्त : समयबद्ध तरीके से काम होगा। नाला साफ करने के लिए योजना बनाई गई है। नाले की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

साधुराम : किशनपुरा वार्ड 15 में हांडा कंपनी के साथ खाली प्लाट में गंदगी जमा रहती है। पानी की निकासी नहीं है।

आयुक्त : प्लॉट के मालिक को तलब कर प्लॉट की चारदीवारी के लिए कहा जाएगा। प्लाट मालिक चारदीवारी नहीं करेगा। निगम करेगा।

सूबे सिंह : सेक्टर 25 में गंदगी की भरमार है, पानी की निकासी नहीं हो रही। नई बनी सड़क टूटने लगी हैं।

आयुक्त : मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

सर्वजीत : जाटल रोड पर कूड़ा उठाने ट्राली कई-कई दिन बाद आती है। रोड जगह-जगह से टूटा हुआ है।

आयुक्त : रोड बनाने में समय लगता है। नाले को साफ करवाया जाएगा।

प्रवीण जैन : अग्रवाल मंडी में नालियां गंदगी से भरी हैं। पानी मंडी में बहता रहता है जिससे मंडी वासी परेशान हैं। इस क्षेत्र में जैन संत भी आए हुए हैं। टावर हटाने की मांग की थी। वायदा किया गया था, लेकिन हटाया नहीं गया।

आयुक्त : तालाब साफ कर दिया गया है। नालियां साफ करवा दी जाएंगी। टावर का मामला देखने के बाद कार्रवाई होगी।

पुष्पेंद्र शर्मा : तहसील टाउन में डेरियां से निकलने वाला गोबर व अन्य कचरा नालियों में डाला जा रहा है। जिससे नालियां जाम होने से पानी सड़क पर बहता है।

आयुक्त : पुलिस बल मिलते ही कार्रवाई होगी। बिंझौंल में डेयरी शिफ्ट होगी। शहर क्षेत्र में डेयरी चलने नहीं दी जाएगी।

जयकुमार : भाजपा बिचपड़ी मंडल के अध्यक्ष जयकुमार ने परशुराम चौक पर कूड़े की समस्या को उठाते हुए कूड़ेदान लगाने की मांग की।

आयुक्त : परशुराम चौक के पास कूड़ादान रखने का स्थान नहीं है। वहां 100 मीटर दूर जगह बता दें वहां कूड़ा दान रखवा दिया जाएगा।

बलबीर सिंह : कालोनियों में पानी की निकासी नहीं है। घरों में पानी घुस रहा है। वार्ड 24 के पार्षद से बात की गई, समस्या का हल नहीं निकला।

आयुक्त : स्पेशल नाला बनाया जा रहा है। गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी।

सुषमा : किशनपुरा की सुषमा ने कहा कि सदानंद स्कूल के सामने श्मसान रोड पर लोग कूड़ा डालते हैं।

आयुक्त : ऐसी शिकायत पहले भी आ चुकी है। प्लॉट मालिक को नोटिस दिया जाएगा। प्लॉट की चारदीवारी नहीं की गई तो निगम करवाएगा।

अतुल : शिवनगर में आग लगने वाली फैक्टरी के सामने गली में कूड़ा दान रखवाया जाए। सरकारी स्कूल के सामने रखे कूड़ेदान में कूड़ा डालने जाना पड़ता है।

आयुक्त : गली तंग है। कूड़ादान रखवाने की जगह नहीं है। जगह बता दें। उस हिसाब से कूड़ादान बनवाकर रखवा देंगे।

ओमप्रकाश कादियान : रामस्वरूप चौक वार्ड 24 में रंगाई की फैक्ट्री चल रही है। जिसका गंदा पानी नाले में आता है। पार्षद को भी दिखाया जा चुका है।

आयुक्त : फैक्ट्री की जांच करवाई जाएगी। नाले को साफ करवाया जाएगा। गंदे पानी की निकासी होगी।

योगेश : गीता कालोनी मार्केट योगेश का कहना है कालोनी में सफाई नहीं हो रही। गंदा नाला भरा रहता है। सड़कें टूटी पड़ी हैं।

आयुक्त : स्वच्छता एप लोड करें। उस पर गंदगी की फोटो डालें। 24 से 48 घंटे में समस्या का हल हो जाएगा। मैं आपके पास आऊंगा। मौके का निरीक्षण करेंगे।

नरेश सोढ़ी : अवैध मीट की दुकानें चल रही हैं। जाटल रोड फ्लाई ओवर के नीचे भी कब्जा जमा लिया गया है। फ्लाई ओवर के नीचे खुले में मीट बेची जा रही है।

आयुक्त : मीट की दुकानें अवैध हैं। इन्हें हटाने के लिए 15 दिन लगेंगे। पुलिस फोर्स मांगी जा रही है। फोर्स मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विक्रम गांधी : तहसील कैंप विक्टर पब्लिक स्कूल के संचालक ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सफाई हो रही है। लोग जागरुक नहीं हो पा रहे। कूड़े का निष्पादन कैसे हो जानकारी दें।

आयुक्त : शहर में 106 स्कूल हैं, 90 पार्क हैं, 68 अस्पताल तथा 21 होटल हैं। इनमें जहां कूड़ा 100 किलो से अधिक निकलता है उन्हें खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जागरुकता के लिए जाटल रोड, बस अड्डे सहित सनौली रोड पर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। जो संस्थान स्वच्छता में अच्छा काम करेंगे। उनको सम्मानित भी किया जाएगा।

मेहुल जैन : वार्ड आठ का सर्वे किया। घरों से कालोनीवासी कूड़ा निकालते हैं, लेकिन डालने की समस्या है। ट्राली आती है वह सभी जगह से कूड़ा नहीं उठाती। स्वच्छता एप भी काम नहीं करता।

आयुक्त : 26 जनवरी से इस समस्या पर काम होगा। घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा। योजना की तहत तीन चरण में काम होगा। पहले चरण में कालोनियों में घरों से कूड़ा लिया जाएगा। दूसरे चरण में बाहरी कालोनियों में सफाई होगी। तीसरे चरण सभी 24 वार्ड कवर किए जाऐंगे डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने से समस्या हल हो जाएगी। स्वच्छता एप ठीक काम कर रही है। कूड़े के ढेर के पास जाकर फोटो खींचकर एप में लोड करें। सफाई के बाद सुपरवाइजर उस स्थल की फोटो डालेगा। 24 से 48 घंटे में समस्या का समाधान होता है।

कमाल हुस न : मुस्लिम बोर्ड के चेयरमैन ने एतिहासिक स्थलों के आसपास सफाई करवाने के बारे में प्रश्न पूछा।

आयुक्त : नगर निगम ने लोधी पार्क में सफाई करवाई। एतिहासिक स्थलों की स्वच्छता पर निगम पूरा ध्यान दे रहा है। एक बार हम बबैल रोड पर पार्क की सफाई करवा देंगे। इसके लिए कमेटी गठित करें ताकि नियमित रूप से सफाई काम हो सके।

विनय गीता कालोनी : कंप्यूटर की दुकान चलाता हूं। दुकान के पीछे लोग शौच करते हैं। सफाई का पक्का प्रबंध हो। दो दिनों से नाला भी ओवर फ्लो चल रहा है।

आयुक्त : सफाई निरीक्षक को भेज कर समस्या हल की जाएगी। मौका स्वयं देखूंगा। गंदगी नहीं रहने देंगे।

रोशन लाल गुप्ता : ऊझा रोड शिव चौक पर गंदा नाला कूड़े से भरा हुआ है। सीवर का गंदा पानी संजय चौक पर भरा रहता है।

आयुक्त : मौके का निरीक्षण करवाकर समस्या हल करवाई जाएगी।

कन्नू भंडारी : सेक्टर 25 इंडस्ट्रियल एरिया में लोग खुले में शौच जाते हैं। महिलाओं के लिए वहां से आना-जाना मुश्किल है। खाली जगह में लोग कूड़े भी डालते हैं?

आयुक्त : कूड़ा फेंकने पर रोक लगाएंगे। क्षेत्र में शौचालय बनाने की संभावनाओं पर निगम विचार करेगा।

15 दिनों बाद होगी बाजारों में रात को सफाई

15 दिनों बाद शहर के तंग बाजारों में रात को सफाई होगी। कर्मचारियों को मना लिया गया है। पूरे शहर में रात को सफाई करवाना संभव नहीं है। रात को सफाई करने से सफाई कर्मचारी यूनियन सहमत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.