Move to Jagran APP

जजों के हुए तबादले, पांच आएंगे, चार जाएंगे

हाई कोर्ट ने दो दिन पहले 135 जजों के तबादले की सूची जारी की हैं। इनमें से चार जज पानीपत की जिला अदालतों से हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 09:39 AM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 09:39 AM (IST)
जजों के हुए तबादले, पांच आएंगे, चार जाएंगे
जजों के हुए तबादले, पांच आएंगे, चार जाएंगे

जागरण संवाददाता, पानीपत : हाई कोर्ट ने दो दिन पहले 135 जजों के तबादले की सूची जारी की हैं। इनमें से चार जज पानीपत की जिला अदालतों से हैं। इनके अलावा विभिन्न जिलों से पांच जजों का ट्रांसफर पानीपत किया गया है। बता दें कि एक सप्ताह में यह दूसरी तबादला लिस्ट जारी हुई है।

loksabha election banner

सूची के मुताबिक सिविल जज सोनिया श्योकंद को पानीपत से झज्जर, सिविल जज विक्रांत (जूनियर डिवीजन) को रोहतक, सिविल जज मुकेश कुमार (जूनियर डिवीजन) को चरखी दादरी और सिविल जज विनती गोयल (जूनियर डिवीजन) को रोहतक भेजा गया है। इनके अलावा सिविल जज कपिल को सफीदों से, सिविल जज आशुतोष को भिवानी से, सिविल जज कीर्ति को कालका से, एडिशनल सिविल जज जतिन गर्ग को फतेहाबाद से और सिविल जज तरुण सिघल को फरीदाबाद से पानीपत भेजा गया है। गत सप्ताह भी हाई कोर्ट ने 52 जजों के तबादले किए थे। एडीजे चंद्रशेखर को जगाधरी से पानीपत, एडीजे अमरित सिंह को जींद से पानीपत भेजा गया।

पानीपत में कार्यरत जज सुमित गर्ग को पदोन्नत कर एडीजे बनाया गया था। एडीजे राजेश कुमार भानखड़ को नारनौल, एडीजे पीके लाल को सिरसा और एडीजे वीपी सिरोही को हिसार लगाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.