Move to Jagran APP

प्रकाशोत्सव पर लगाई अरदास, छके लंगर, गूंजायमान हुए गुरु के ये शबद

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व का उल्लास हर जगह दिखाई दे रहा है। कहीं उनके शबद कीर्तन की गूंज है तो कहीं नगर कीर्तन की धूम। जानिए और क्या है खास।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 23 Nov 2018 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Nov 2018 10:43 PM (IST)
प्रकाशोत्सव पर लगाई अरदास, छके लंगर, गूंजायमान हुए गुरु के ये शबद
प्रकाशोत्सव पर लगाई अरदास, छके लंगर, गूंजायमान हुए गुरु के ये शबद

पानीपत, जेएनएन। सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया, कलतारण गुरु नानक आया, ज्यों कर सूरज निकलया तारे छपे  अंधेर पोलावा ... । गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर यह शबद गुरुद्वारों में गूंजायमान हो रहे थे। कथा वाचक अपनी वाणी व रागी ढाडी जत्थे अपने कीर्तन से गुरु की महिमा का बखान कर रहे थे। ये नजारा अंबाला, जींद, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पानीपत शहर के गुरुद्वारों में दिखाई दिया। गुरुद्वारे में मत्था टेकने वाला सैलाब देखने को मिला।

loksabha election banner

अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब व गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में भव्य नजारा था। जहां हजारों की तादाद में संगत माथा टेकने को उमड़ी। संगत ने जोड़ा घर, लंगर व बर्तन की सेवा की। पवित्र सरोवर के पानी से खुद को पवित्र किया। वहीं, गुरुद्वारा बादशाही बाग, गुरुद्वारा लखनौर साहिब सहित हर गुरुद्वारे में संगत माथा टेकने के लिए उमड़ी। स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर अंबाला छावनी के पंजाबी गुरुद्वारा में माथा टेका व सभी को गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की शुभ कामनाएं दी। 

श्रद्धा एवं उत्साह से मना प्रकाशोत्सव 
ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी के मैनेजर अमरिंद्र सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज बचपन से ही अछ्वुत धारणा के स्वामी रहे। ज्ञानी अमरीक सिंह ने कहा कि जब गुरु साहिब ने जन्म लिया, तो उस समय समाज में अराजकता फैली हुई थी।  

लंगर में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
यमुनानगर में हनुमान गेट के गुरुद्वारा पातशाही में गुरु ग्रंथ साहिब का खंड पाठ आरंभ किया गया, जिसकी संपूर्णत: सुबह के समय हुई। दोपहर को गुरुद्वारा के दरबार हाल में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें रागी, जत्थों व प्रचारकों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान लोगों ने लंगर छका।

 panch pyare in city

नगर कीर्तन निकाले पंच प्यारे।

पंच प्यारों ने की नगर कीर्तन की अगुवाई 
करनाल में गुरुनानक देव जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से गांव रंबा में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों ने की। गांव की पूरी संगत ने उत्साहपूर्वक नगर कीर्तन में हिस्सा लिया। 

 gatka

गतका खेलते युवा।

युवाओं ने दिखाए कीर्तन में करतब 
नीम सिंह गुरुद्वारा की ओर से गुरु नानकदेव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसका नेतृत्व गुरु साहिब के पांच प्यारों ने किया। इससे पूर्व गुरुद्वारा नीम सिंह साहिब में अखंडपाठ व अरदास की गई। नगर कीर्तन के दौरान श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। पालकी के आगे महिला-पुरुष श्रद्धालु मार्ग पर सफाई करते हुए चल रहे थे। पालकी के पीछे साध संगत शबद कीर्तन करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान नगर कीर्तन का शहर में विभिन्न स्थानों पर फूल वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सीवन, गुहला, राजौंद में भी नगर कीर्तन निकाला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.