संयुक्त व्यापार मंडल ने त्योहारी सीजन पर मांगी सुरक्षा
जागरण संवाददाता पानीपत संयुक्त व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों की साथ बैठक कर त्योहार
जागरण संवाददाता, पानीपत :
संयुक्त व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों की साथ बैठक कर त्योहारों की दौरान बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग रखी। पुलिस अधिकारियों ने सु्रक्षा प्रबंध को लेकर व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने कहा कि बाजारों में पुलिस कर्मचारियों की मुख्य चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा। जेबकतरों, चोरी से बचाने के लिए बाजार में जाम न लगने दिए जाए। सुबह 10 से शाम सात बजे के बीच बाजारों में बड़े वाहन, ई-रिक्शा जो सामान ढोती है, गाड़ियां बंद की जाए। जिन दुकानदारों को सामान मंगवाना है वे सुबह 10 से पहले और शाम सात बजे के बाद ही मंगवाएं।
इंसार बाजार, प्रताप बाजार, सलारगंज गेट बाजार में अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। बाजारों में चालान काटने पर रोक लगाई जाएगी। चालान हाईवे पर ही काटे जाएं।
बाजारों में जाम नहीं लगने दिया जाएगा
डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने उन्हें आश्वासन दिया कि बाजारों में सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। वहां पर पुलिस व गार्ड नियुक्त किए जाएंगे। सनौली रोड पर चार कट हैं। वहां पर ज्यादा जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने के लिए कटों पर दीवाली तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने प्रधानों का आह्वान किया कि वे सड़कों पर अतिक्रमण न करें। इसी वजह से ज्यादा जाम लगता है।
मीटिग में संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान सुनील अरोड़ा, अनिल मदान, सुशील भराड़ा, सुनील चावला, गौरव लिा, चंद्र शेकर सहगल, सुरेश आहूजा, कृष्ण फुटेला ने अपने-अपने विचार रखे। डीएसपी सिटी, डीएसपी मुख्यालय सहित एसएचओ सिटी व किला बैठक में मौजूद रहे।