Move to Jagran APP

जेबीएम कंपनी की डोर-टू-डोर कलेक्शन पर रोक

पानीपत शहर के कूड़ा उठान में फेल जेबीएम कंपनी के डोर-टू-डोर कलेक्शन पर निगम ने रोक लगा दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:50 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:50 AM (IST)
जेबीएम कंपनी की डोर-टू-डोर कलेक्शन पर रोक
जेबीएम कंपनी की डोर-टू-डोर कलेक्शन पर रोक

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के कूड़ा उठान में फेल जेबीएम कंपनी के डोर-टू-डोर कलेक्शन पर रोक लगा दी है। यह कंपनी को दो दिन में दूसरा बड़ा झटका लगा है। शहरवासियों के विरोध के बाद निगम आयुक्त ने कंपनी के काम का सर्वे कराने का फैसला लिया है। सक्षम युवाओं की सर्वे रिपोर्ट के बाद ही कलेक्शन पर फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद एक्शन में आई आयुक्त से कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

loksabha election banner

जेबीएम कंपनी ने फरवरी महीने में शहर में डो-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू किया था। कंपनी को 1000 रुपये प्रति टन देना था। कंपनी हर रोज 250 से 300 टन कूड़ा उठान का दावा कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को शहर का दौरा कर कूड़े की स्थिति की जायजा लिया था। उन्होंने डीसी और निगम आयुक्त पर नाराजगी जताई थी। निगम आयुक्त ने इसके बाद शहर रात को सफाई और कूड़ा उठान शुरू करने के आदेश दिए थे। वे खुद भी निरीक्षण कर रही हैं। आयुक्त ने समीक्षा बैठक में दिए दिशा निर्देश

नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाजारों में रात्रि सफाई अभियान को प्रभावी बनाया जाएं। कूड़ा उठान व सफाई से संबंधित अन्य कार्यों को अधिक कुशलता के साथ कराया जाएं। वार्डों में आरडब्ल्यूए से संपर्क कर उनको प्रोत्साहित किया जाएं। किचन वेस्ट को कंपोजिस्ट खाद बनाकर अपने आंगन में प्रयोग करना सिखाया जाएं। कूड़ा बीनने वालों के पुनर्वास के लिए सर्वेक्षण कार्य को शीघ्र से पूरा कराया जाएं। मुख्य सफाई निरीक्षक को आदेश दिया कि उल्लंघना करने वालों के चालान किए जाएंगे। कूड़े की डं¨पग साइड पर ही कूड़ा डाला जाएं। कूड़े पर नियमित रूप से मिट्टी और चूने की परत बिछाई जाएं। स्वच्छता ऐप पर प्राप्त सफाई संबंधित शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएं। स्कूल व कॉलेजों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस मौके पर सीएमजीजीए दीपशिखा छेत्री, एसई रमेश कुमार, ईओ अरुण भार्गव और सिटी टीम लीडर राजीव सोनी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.