Move to Jagran APP

गुरुपर्व पर नगर कीर्तन में लगे वाहे गुरु के जयकारे

शुक्रवार को पानीपत शहर के सेक्टर 11-12 से गुरुद्वारा नारायण दास सभा अमर भवन चौक तक नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें जगह-जगह वाहे वाहे गुरु के जयकारों से शहर गूंज उठा। पालकी का स्वागत हुआ।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:24 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 01:20 PM (IST)
गुरुपर्व पर नगर कीर्तन में लगे वाहे गुरु के जयकारे
गुरुपर्व पर नगर कीर्तन में लगे वाहे गुरु के जयकारे

जागरण संवाददाता, पानीपत : नानक नाम चढ़दी कलां, वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु की फतह, बोले सो निहाल सत श्री अकाल.. के जयकारों से शुक्रवार को पानीपत शहर गूंज उठा। सेक्टर 11-12 से गुरुद्वारा नारायण दास सभा अमर भवन चौक से नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से चलकर सेक्टर 11-12 में पहुंचा। पंज प्यारे सबसे आगे चल रहे थे। करीब एक किलोमीटर लंबे इस नगर कीतर्न का जगह-जगह स्वागत किया गया। 

loksabha election banner

जगह जगह पालकी का स्वागत
अकेले सेक्टर 11-12 में नगर कीर्तन के स्वागत के लिए 200 से अधिक स्थानों पर तोरण द्वार लगाए गए। 100 से अधिक स्टॉल पर जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। अमर भवन चौक से होता हुआ कीर्तन दरबार सेक्टर 11 में पहुंचा। सेक्टर 11 से होते हुए साईं चौक और उसके बाद सेक्टर 12 में नवांकोट गुरुद्वारे पहुंचा। रास्ते में लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन किए। कीर्तन दरबार में जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा की। कीर्तन दरबार के साथ-साथ पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र ङ्क्षसह सफाई करते हुए चले। नगर कीर्तन में शामिल कुछ युवाओं ने गंदगी को साथ-साथ उठाया। गतका पार्टी ने करतब दिखाए। संत नरैण सिंह गुरुद्वारे के प्रधान गुरबख्श सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव की जयंती 23 नवंबर को मनेगी। प्रत्येक वर्ष कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.