जागेराम बने मांडी बारहा के प्रधान, सुलतान उपप्रधान
संवाद सहयोगी, इसराना : मांडी गांव में सोमवार को 36 बिरादरियों की पंचायत हुई। इसमें जागेराम पंडित
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jan 2018 05:42 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jan 2018 05:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, इसराना :
मांडी गांव में सोमवार को 36 बिरादरियों की पंचायत हुई। इसमें जागेराम पंडित को सर्वसम्मति से मांडी बारहा का प्रधान और सुल्तान को उप प्रधान चुना गया। पंचायत की अध्यक्षता नौल्था समाज सुधार कमेटी के प्रधान महा सिंह ने की। प्रधान व उप प्रधान का पगड़ी और नोटों की माला पहनाते हुए स्वागत किया गया। महासिंह ने बताया कि मांडी बारहा में बुआनालाखू, शाहपुर, कैत, बिजावा, बाध, काकौदा, माडी, बलाना, पलड़ी व पूठर गांव शामिल हैं। पंचायत का काम विवादित मामलों को सामाजिक रूप से निपटाना है। इस मौके पर रघुबीर शर्मा, धर्मबीर सिंह, जय सिंह, जयकरण, चंदर, तारा, सूबे सिंह, राम प्रकाश, रामपाल, राजकुमार, सुरेश कुमार व अमित समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें