मातेश्वरी जगदंबा ने दिया विश्व शांति का संदेश : सरला
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम प्रशासिका मातेश्वरी देवी का स्मृति दिवस मनाया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी इश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 53 वां स्मृति दिवस रविवार को मनाया गया। पानीपत की सर्कल इंचार्ज सरला ने कहा कि इस दिन पूरे विश्व में ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े सभी ब्रह्मावत्स अपने स्थानीय सेवा केंद्र पर जाकर योग एवं तपस्या करते हैं। दोपहर तक सभी मौन रहे।
सेक्टर 12 स्थित ओमशांति भवन की संचालिका सुनीता ने कहा कि 24 जून, 1965 में मातेश्वरी ने अपनी स्थूल देह का त्याग कर जीवन भर की तपस्या के बल से संपूर्ण अवस्था को प्राप्त कर लिया था। मातेश्वरी कहा करती थीं कि हर घड़ी को अंतिम घड़ी समझ कर जीना चाहिए। हमें सदैव श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। जैसा हम कर्म करेंगे, दूसरे उसका अनुसरण करेंगे। कार्यक्रम में सुखदेव नगर शाखा से कविता और तहसील कैंप शाखा की संचालिका ¨बदू ने मातेश्वरी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चल कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।